रीवा में चढ़ा पुलिस के हत्थे बाइक चोर गिरोह: सागर,सतना और रीवा में की थी वारदातें, 4 बाइक बरामद; पूछताछ जारी – Rewa News

रीवा में चढ़ा पुलिस के हत्थे बाइक चोर गिरोह:  सागर,सतना और रीवा में की थी वारदातें, 4 बाइक बरामद; पूछताछ जारी – Rewa News


रीवा में लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। वाहन चोरी की शिकायतों को लेकर पुलिस ने स्पेशल वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान बिछिया पुलिस ने संदिग्ध रूप से दिखने वाले एक युवक को राउंडअप किया। युवक से जब पूछताछ की तो उसने बाइक चोरी की

.

मामले के संबंध में जानकारी देते हुए बिछिया थाना प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि बिछिया थाना क्षेत्र से चोरी की गई एक बाइक के मामले में FIR दर्ज की गई थी। पुलिस लगातार वाहन की तलाश कर रही थी। इसी दौरान सुनील पटेल पिता शंकर पटेल उम्र 22 वर्ष निवासी लखोरी बाग को संदिग्ध दिखने पर बाइक सहित युवक को थाने ले आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी।

पूछताछ में आरोपी ने किया बाइक चोरी का खुलासा

युवक ने पूछताछ में किया खुलासा युवक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पुलिस ने करन दाहिया नागेंद्र पटेल सहित आरिफ खान को हिरासत में लिया। जिनसे पुलिस ने दो पल्सर सहित दो डीलक्स बाइक बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को जेल भेजा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों से अंतर राज्यीय बाइक चोर गिरोह का खुलासा हो सकता है।



Source link