Last Updated:
बिग बैश लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम भी खेलने वाले हैं. इस लीग के शुरू होने से पहले प्लेयर ड्राफ्ट होता है, लेकिन प्री-साइनिंग ड्राफ्ट के तहत सिडनी सिक्सर्स ने बाबर आजम को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. …और पढ़ें
2026 में बाबर आजम को बिग बैश में मिलेंगे वैभव सूर्यवंशी से कम पैसे ये तो तय हो गया कि बिग बैश लीग में पाकिस्तानी खिलाड़ी बाबर आजम भी खेलने वाले हैं.ऑस्ट्रेलिया में होने वाली बिग बैश लीग 2025-26 की शुरुआत 14 दिसंबर से होगी और इस लीग का फाइनल 25 जनवरी को खेला जाएगा. इस लीग के शुरू होने से पहले प्लेयर ड्राफ्ट होता है, लेकिन प्री-साइनिंग ड्राफ्ट के तहत सिडनी सिक्सर्स ने बाबर आजम को अपनी टीम में शामिल कर लिया है. लेकिन इस लीग में प्लेटिनम कैटेगरी में जाने के बाद भी बाबर आजम को आईपीएल में खेलने वाले अनकैप्ड प्लेयर से भी कम सैलरी मिलेगी. यानि वैभव सूर्यवंशी के बराबर भी पैसे पाकिस्तान के पूर्व कप्तान को नहीं मिलेंगे.
ipl के बाद दुनिया की सबसे बेहतरीन लीग में शुमार बिग बैश लीग में खिलाड़ियों को चार कैटेगरी में बांटा जाता है और इसके मुताबिक ही खिलाड़ियों की सैलरी तय होती है. प्लेटिनम कैटेगरी में आने वाले खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा सैलरी और ब्रॉन्ज कैटेगरी वाले खिलाड़ी को सबसे कम सैलरी मिलती है. बीबीएल में बाबर आजम को प्लेटिनम कैटेगरी में साइन किया गया है, इसलिए इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को ये लीग खेलने के लिए 4,20,000 यूएस डॉलर तक मिल सकते हैं. भारतीय करेंसी में ये 3.68 करोड़ रुपये के बराबर है. आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के ओपनिंग बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने खूब धमाकेदार बल्लेबाजी की. इस खिलाड़ी को प्रीति जिंटा की पंजाब की टीम ने 3.80 करोड़ रुपये में खरीदा था, जो कि बीबीएल में प्लेटिनम खिलाड़ियों को मिलने वाली सैलरी से भी ज्यादा है. अभी तक प्रियांश आर्या को भारतीय टीम में खेलने का मौका नहीं मिला है.
आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने इस युवा लेफ्ट हैंड बैटर को 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा था. वैभव ने पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ 7 पारियों में 206.55 की स्ट्राइक रेट से 252 रन बनाए, जिससे वह टीम के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक बन गए. इस प्रदर्शन के दम पर वह आईपीएल 2026 के लिए भी मजबूत रिटेंशन उम्मीदवार बन चुके हैं और उम्मीद है कि राजस्थान वैभव को 5 करोड़ से उपर की राशि देकर रिटेन करेगा जो किसी भी समय बाबर से मिलने वाली बिग बैश की सैलरी से बहुत ज्यादा राशि है.