शहडोल में 60 हजार का 3 किलो गांजा जब्त: देवरा गांव में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार – Shahdol News

शहडोल में 60 हजार का 3 किलो गांजा जब्त:  देवरा गांव में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार – Shahdol News



शहडोल के जयसिंहनगर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 6 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

.

देवरा गांव निवासी सुभेलाल साहू (30) और रब्बू शुक्ला बाइक पर गांजा ले जा रहे थे। पुलिस ने सूचना मिलने पर देवरा मार्ग पर घेराबंदी कर सुभेलाल को पकड़ लिया। उसके पास से तीन पैकेट में 3.116 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत करीब 30 हजार रुपए है। रब्बू शुक्ला जंगल का फायदा उठाकर भाग निकला।

पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि देवरा गांव में नारायण दास शुक्ला (42) के घर गांजा छिपा कर रखा गया है। छापेमारी में उसके घर से 3.186 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस गांजे की कीमत भी करीब 30 हजार रुपए आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। फरार आरोपी रब्बू शुक्ला की तलाश जारी है। जयसिंहनगर पुलिस का कहना है कि उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link