साइकिल के लॉक से बना दी स्मार्ट हथकड़ी, फिल्म देखते समय आया 10वीं के छात्र को आइडिया, ये तो जबरदस्त!

साइकिल के लॉक से बना दी स्मार्ट हथकड़ी, फिल्म देखते समय आया 10वीं के छात्र को आइडिया, ये तो जबरदस्त!


Last Updated:

Sagar Science Exhibition: आजकल के बच्चे भी गजब हैं. सागर के एक छात्र ने साइकिल के लॉक से हथकड़ी बना दी. लेकिन, ये कोई सामान्य चीज नहीं. अब इसकी खूब तारीफ हो रही है.

Sagar News: आज दुनिया में सुरक्षा एक बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है. खासकर पुलिस और जेल के कैदियों को लाने-ले जाने में थोड़ी सी भी चूक भारी पड़ सकती है. आपने अक्सर पुरानी फिल्मों में देखा होगा कि विलन या हीरो पुलिस की चंगुल से हथकड़ी सहित भाग जाते हैं. पुलिस उन्हें पकड़ नहीं पाती. कुछ ऐसा ही सीन 10वीं के एक छात्र ने देखा. फिर उसे ऐसा आइडिया कि अब उसके मॉडल की खूब तारीफ हो रही है.

दसवीं के छात्र मंगल कुशवाहा ने गजब दिमाग लगाया. उसने जुगाड़ से स्मार्ट हथकड़ी बना डाली. इस स्मार्ट हथकड़ी की खासियत है कि जैसे ही इसे हाथ से खोला जाता है, अलार्म बजने लगता है. इसके अलावा, अगर कोई इसे लेकर भागता है तो इसे जीपीएस लोकेशन की मदद से ट्रेस किया जा सकता है. इसके अंदर मौजूद उपकरण से उनकी आवाज को भी सुना जा सकता है. इसका नाम ‘स्मार्ट हथकड़ी अलार्म सिस्टम’ दिया गया है.

ऐसे काम करेगी ये हथकड़ी
सागर की विज्ञान प्रदर्शनी में अपना मॉडल लेकर आए छात्र मंगल ने बताया कि इसे बहुत ही कम खर्चे में तैयार किया जा सकता है. अभी उन्होंने बेकार पड़ी साइकिल के लॉक से इसे बनाया है. जैसे ही आरोपी हथकड़ी खोलने की कोशिश करता है, अलार्म बजने लगेगा और चोर के भागने से पहले ही चेतावनी देने लगेगा. आगे बताया, हथकड़ी बंद हो तो सिस्टम शांत रहता है, लेकिन जैसे ही हथकड़ी को खोला जाता है, सेंसर बदलाव को पकड़ लेता है और अलार्म चालू कर देता है.

मोबाइल से भी जोड़ सकेंगे
छात्र ने बताया, इसका उपयोग पुलिस द्वारा कैदी को ले जाते समय, जेल में कैदियों की निगरानी करने, मानसिक रोगी की निगरानी करने और हाई सिक्योरिटी ट्रांसपोर्ट के समय किया जा सकता है. कम लागत में स्मार्ट सुरक्षा आधारित सिस्टम अपडेट हो सकता है और उपयोग में बहुत आसान है. इसे भविष्य में मोबाइल से भी जोड़ सकते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

साइकिल के लॉक से बना दी स्मार्ट हथकड़ी, फिल्म देखते समय इस बच्चे को आया आइडिया



Source link