Last Updated:
Cheteshwar Pujara wife Puja shares special incident: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है. उनकी पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे का एक खास किस्सा साझा कर सबको …और पढ़ें
चेतेश्वर पुजारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास द लल्लनटॉप के साथ एक इंटरव्यू में चेतेश्वर पुजारा की पत्नी पूजा ने एक खास घटना का जिक्र किया था. उन्होंने बताया कि कैसे पुजारा ने 2018-19 ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान उनसे अलग होटल रूम लेने को कहा. यह ऐसी बात थी जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी हो गया था. हालांकि इसके बाद मुकाबले में पुजारा ने सेंचुरी ठोकी थी और पत्नी पूजा सबकुछ भुलाकर उनके साथ खड़ी हो गईं. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट की तैयारी पर ध्यान लगाने के कारण था उन्होंने पत्नी पूजा को 6 महीने की छोटी बच्ची के साथ किसी और होटल में जाने कह दिया था क्योंकि वो उनके साथ रहने से खेल पर फोकस नहीं कर पाते.
पूजा ने बताई थी पूरी घटना
बीवी को तकलीफ पहुंचाकर उनको अच्छा नहीं लग रहा था लेकिन वो खेल पर ध्यान लगाना चाहते थे. इसका फायदा भी मिला और पुजारा ने अगले मैच में शतक बनाया. जब पति ने सेंचुरी ठोकी तो पूजा सबकुछ भूल गईं. इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, “मैंने कहा था कि यह काम करेगा.”
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें