कलेक्टर राजेश बाथम के समक्ष ज्ञापन का वाचन करते समाजजन।
अहमदाबाद में सिंधी समाज के 14 वर्षीय 10वीं कक्षा के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को रतलाम में सिंधी समाज ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। पूज्य सिंधी पंचायत के बैनर तले बड़ी संख्या में समाजजन, साधु-संत और हिंदू संगठनों के
.
ज्ञापन में बताया गया कि अहमदाबाद के सेवन्थ डे हायर सेकेंडरी स्कूल के 14 वर्षीय छात्र नयन (यूवी) पिता गिरीशकुमार संतानी की मुस्लिम समाज के कुछ छात्रों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। इस घटना से न केवल अहमदाबाद बल्कि पूरे देश का सिंधी समाज आहत है। रतलाम का सिंधी समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
‘शांतिप्रिय समाज को झकझोरा’
समाजजनों ने कहा कि सिंधी समाज हमेशा से शांतिप्रिय और सहिष्णु रहा है। हिंसा व उपद्रव से दूर रहने वाला यह समाज इस घटना से गहराई तक हिल गया है। पूरे समाज ने इसे जघन्य अपराध बताया।
समाजनजन कलेक्टर राजेश बाथम को ही ज्ञापन सौंपना चाहते थे। काफी देर तक नहीं आए तो फिर नारेबाजी की तो कलेक्टर ज्ञापन लेने आए।
समाजजनों की मांगे
- आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में कड़ी सजा दी जाए।
- आरोपियों के परिजनों पर भी कार्रवाई हो।
- यदि आरोपियों की कोई अवैध संपत्ति हो तो उसे ध्वस्त किया जाए।
- सेवन्थ डे स्कूल की प्रबंधन समिति पर कार्रवाई कर मान्यता रद्द की जाए।
- पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए।

समाजजन हाथों में न्याय के लिए लिखे संदेश की तख्तियां लेकर पहुंचे।
बड़ी संख्या में समाजजन जुटे
प्रदर्शन में पूज्य सिंधी पंचायत अध्यक्ष आर.के. सतवानी, सचिव हासु कल्याणी, सहसचिव रमेश चोईथानी, कोषाध्यक्ष कमलेश दरवानी, विनोद करमचंदानी समेत बड़ी संख्या में समाजजन, साधु-संत और हिंदू संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।