आधार अपडेट कैंप में ऑपरेटर गायब, ब्लैक लिस्ट होगा: उमरिया में बिना सूचना के नहीं पहुंचा कर्मचारी, जिला पंचायत सीईओ ने भेजा प्रस्ताव – Umaria News

आधार अपडेट कैंप में ऑपरेटर गायब, ब्लैक लिस्ट होगा:  उमरिया में बिना सूचना के नहीं पहुंचा कर्मचारी, जिला पंचायत सीईओ ने भेजा प्रस्ताव – Umaria News



उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली में स्कूली बच्चों के लिए आयोजित आधार अपडेट कैंप में आधार ऑपरेटर की अनुपस्थिति से विवाद खड़ा हो गया है। जनपद शिक्षा केंद्र पाली के ग्राम पंचायत बंधवावारा में 22 और 23 अगस्त को कैंप लगाया गया था।

.

कैंप में जनपद शिक्षा केंद्र के आधार ऑपरेटर रविशंकर सोनी बिना किसी पूर्व सूचना के नहीं पहुंचे। इस कारण कैंप में आए छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों को बिना काम के वापस लौटना पड़ा।

जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की है। उन्होंने राज्य शिक्षा केंद्र के आधार प्रोजेक्ट प्रभारी को पत्र लिखकर ऑपरेटर को ब्लैकलिस्ट करने की मांग की है। साथ ही नए ऑपरेटर की नियुक्ति का भी अनुरोध किया है।

विकासखंड स्रोत समन्वयक संतोष शिवहरे ने मंगलवार को बताया कि ऑपरेटर की लापरवाही के कारण आधार अपडेशन की सरकारी योजना प्रभावित हुई है। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए ऑपरेटर की आधार मशीन भी जब्त कर ली है।



Source link