अनूपपुर के कलेक्ट्रेट स्थित नर्मदा सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 28 आवेदनों पर सुनवाई की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए।
.
जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय वशिष्ठ शर्मा मौजूद रहे। अपर कलेक्टर दिलीप कुमार पाण्डेय भी उपस्थित थे। पुष्पराजगढ़, अनूपपुर और कोतमा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व क्रमशः वसीम अहमद भट, कमलेश पुरी और अजीत तिर्की ने भी आवेदकों की समस्याएं सुनीं।
जनसुनवाई में आए आवेदन पर सुनवाई करते कलेक्टर।
जनसुनवाई में पहुंचे ये मामले
जनसुनवाई में कई क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। सामतपुर की कुमुदरानी अग्रवाल ने भूमि नामांतरण का आवेदन दिया। दुलहरा के राजकुमार पटेल ने भूमि सीमांकन की मांग की। कोतमा के पिपरिया गांव के रामप्रमोद साहू ने नहर के लिए अधिग्रहित भूमि का मुआवजा मांगा।
जैतहरी के महुदा गांव के मुरलीधर राठौर ने भूमि के नक्शा तरमीम की नकल की मांग की। भेलमा के देवसहाय राठौर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मांगा। अनूपपुर के बरबसपुर की मोनी बाई कोल ने वनाधिकार पट्टे का आवेदन दिया। पुष्पराजगढ़ के पड़री गांव के गेंदा प्रसाद यादव ने गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की।