छिंदवाड़ा नगर निगम में बायोमेट्रिक से दर्ज होगी उपस्थिति: वेतन भी इसी आधार पर; बैकडोर भर्ती और फर्जी हाजिरी पर लगेगी लगाम – Chhindwara News

छिंदवाड़ा नगर निगम में बायोमेट्रिक से दर्ज होगी उपस्थिति:  वेतन भी इसी आधार पर; बैकडोर भर्ती और फर्जी हाजिरी पर लगेगी लगाम – Chhindwara News



छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम ने पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी आधार इनेबल्ड फेस रिकग्निशन (AEBAS) प्रणाली से ही हाजिरी दर्ज करेंगे। आदेश के मुताबिक, बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति के किसी भी कर्मचारी

.

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग भोपाल के निर्देश के अनुसार, किसी भी कर्मचारी की उपस्थिति तभी मान्य होगी जब वह AEBAS पोर्टल पर दर्ज हो। विभाग प्रमुखों को रोजाना अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की उपस्थिति रिपोर्ट निकालकर निगम कार्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। यदि मशीन पर उपस्थिति दर्ज न हो पाए तो कर्मचारी को तत्काल विभागाध्यक्ष को इसकी जानकारी देकर स्पष्टीकरण देना होगा।

निगम आयुक्त बोले- नियमों का पालन अनिवार्य निगम आयुक्त चंद्रप्रकाश राय ने कहा कि शासन के निर्देशों के अनुरूप यह प्रणाली लागू की गई है। इसका उद्देश्य सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाना और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। उन्होंने साफ किया कि आदेश का पालन न करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

फर्जी हाजिरी और बैकडोर भर्ती पर रोक नगर निगम में लंबे समय से बैकडोर भर्ती और फर्जी उपस्थिति को लेकर सवाल उठते रहे हैं। महापौर ने पहले ही इस पर समिति गठित कर फिजिकल वेरिफिकेशन कराने की बात कही थी। अब फेस रिकग्निशन प्रणाली लागू होने से स्पष्ट हो जाएगा कि कितने कर्मचारी वास्तव में काम पर आते हैं और कितने केवल वेतन ले रहे थे।

वरिष्ठ अधिकारी रखेंगे निगरानी निगम सूत्रों के अनुसार, यह कदम न सिर्फ कर्मचारियों की जवाबदेही तय करेगा, बल्कि वर्षों से चली आ रही फर्जी हाजिरी और बैकडोर भर्ती की प्रथा पर भी अंकुश लगाएगा। वरिष्ठ अधिकारियों की टीम पूरे आदेश की निगरानी करेगी।



Source link