भारतीय क्रिकेट पर चल रही है साढे साती, 8 महीने में 8 खिलाड़ी हुए मैदान से दूर

भारतीय क्रिकेट पर चल रही है साढे साती, 8 महीने में 8 खिलाड़ी हुए मैदान से दूर


Last Updated:

भारतीय फैंस के लिए ये साल काफी खराब रहा है. चेतेश्वर पुजारा ने बीते रविवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया. पुजारा से पहले भारतीय फैंस को कुछ महीने पहले भी झटका लगा था. जब विराट कोहली …और पढ़ें

भारतीय क्रिकेट पर चल रही है साढे साती, 8 महीने में 8 खिलाड़ी हुए मैदान से दूरसाल 2025 के पहेल 8 महीने में 8 खिलाड़ियों ने कहा अलग अलग फॉर्मेट को अलविदा
नई दिल्ली. जब सितारें गर्दिश में हो तो उंट पर बैठे इंसान को भी कुत्ता काट लेता है यानि अच्छे फॉर्म में हो और अचानक ऐसी परिस्थिति बन जाए जिसकी वजह से आपको रिटायरमेंट का ऐलान करना पड़े तो बरबस उपर लिखी कहावत जेहन में आ जाती है . साल 2025 में भारतीय क्रिकेट में जैसे ही लगता है चीजे पटरी पर आ रही है वैसे ही कहानी में ट्विस्ट आ जाता है. आपको जानकर ये हैरानी होगी कि इस साल में अबतक 8 खिलाड़ी संन्यास ले चुके है.

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि भारतीय क्रिकेटर्स और  फैंस के लिए ये साल काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है. दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने बीते रविवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया. पुजारा से पहले भारतीय फैंस को कुछ महीने पहले भी झटका लगा था. जब विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सभी को हैरान कर दिया था. 2025 को संन्यास का साल कहें तो गलत नहीं होगा. 

चेतेश्वर पुजारा

साल 2025 की रिटायरमेंट की लिस्ट में ताजा नाम चेतेश्वर पुजारा का है. पुजारा  ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया है. पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने लगभग 44 की औसत से 7195 रन बनाए हैं. पुजारा ने टेस्ट में 35 अर्धशतक और 19 शतक जड़े हैं. इसके अलावा पुजारा ने भारत के लिए 5 वनडे मैच भी खेले हैं.

रोहित शर्मा

2024 में टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान रोहित ने उसी वक्त फटाफट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था और तब लगा था कि वो बचे दोनों फॉर्मेट लंबा खेलेंगे पर ऐसा हुआ नहीं.  भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस साल टीम मैनेजमेंट के दबाव में टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहा दिया . रोहित ने टेस्ट में 67 मैचों में 40.57 की औसत से 4301 रन जड़े हैं. रोहित ने इस दौरान 18 अर्धशतक और 12 शतक लगाए . 

विराट कोहली

रोहित के साथ विराट ने भी 2024 में टी-20 फॉर्मेट छोड़ दिया था और अपना फोकस बचे हुए दोनों फॉर्मेट पर करना चाह रहे थे. आईपीएल के दौरान ही कुछ ऐसी परिस्थ्ति बनी कि  भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से इसी साल संन्यास ले लिया. कोहली ने 123 टेस्ट में लगभग 47 की औसत से 9230 रन बनाए हैं. जिसमें 31 अर्धशतक और 30 शतक शामिल है.

आर अश्विन 

रविचंद्रन अश्विन ने 18 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा गाबा टेस्ट के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में की. अश्विन ने अपने संन्यास के कारणों में विदेशी दौरों पर लगातार चयन न होना और अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने की इच्छा को बताया. अश्विन ने 106 टेस्ट मैचों में 537 विकेट लिए और 3503 रन बनाए. उन्होंने 116 वनडे और 65 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले.

2025 के 4 और शिकार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने इस साल क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया. साहा ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 9 वनडे खेले हैं.पीयूष चावला भारतीय लेगस्पिनर पीयूष चावला ने इस साल भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. चावला ने तीन टेस्ट, सात टी20 और 25 वनडे मैच खेले हैं.वरुण आरोन भारतीय तेज गेंदबाज ने भी इस साल क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया. आरोन ने भारत के लिए 9 टेस्ट और 9 वनडे मैच खेले हैं.ऋषि धवन भारतीय ऑलराउंडर ऋषि धवन ने इस साल लिमिटेड ओवर क्रिकेट से संन्यास लिया है. जिसका मतलब है कि वो अब वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते हुए नहीं दिखेंगे. धवन ने भारत के लिए 3 वनडे और एक टी20 मैच खेला है. अभी साल 2025 खत्म होने में 4 महीने बचे है और संकेत ऐसे मिल रहे है कि कुछ और रिटायरमेंट की खबरों के लिए फैंस को तैयार रहना चाहिए. 

homecricket

भारतीय क्रिकेट पर चल रही है साढे साती, 8 महीने में 8 खिलाड़ी हुए मैदान से दूर



Source link