शांति समिति की बैठक में अधिकारियों ने दिए निर्देश।
मैहर में आगामी त्योहारों को लेकर कोतवाली प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह चौहान, टीआई अनिमेष द्विवेदी और तहसीलदार जितेंद्र पटेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
.
प्रशासन ने प्रतिमा स्थापना को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। प्रतिमाएं केवल परंपरागत स्थानों पर ही स्थापित की जा सकेंगी। आयोजकों को समिति पदाधिकारियों का विवरण और स्थापना स्थल की जानकारी रजिस्टर में दर्ज करानी होगी। प्रतिमा स्थल पर 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य की गई है।
शांति समिति की बैठक में शामिल हुए नगरवासी।
अस्थाई कनेक्शन लेना होगा
विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन और अस्थाई कनेक्शन लेना जरूरी होगा। ध्वनि प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का पालन करना होगा। किसी भी तरह का भड़काऊ संगीत, नारेबाजी और भाषणबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
सभी प्रतिमा स्थलों पर फायर ब्रिगेड का नंबर 101 लगाना अनिवार्य किया गया है। गरबा या अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सूचना थाना और संबंधित बीट प्रभारी को देनी होगी। किसी भी विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करने की अपील की गई है।