विदिशा में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के चौथे दिन (सोमवार रात) राजगढ़ जिले के युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। कुल 743 युवाओं में से 653 ने दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें से 403 युवा सफल रहे।
.
कर्नल जय शंकर सिंह के अनुसार, सफल युवाओं को अब तीन चरणों से गुजरना होगा। ये हैं – शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल जांच। उन्होंने युवाओं की प्रतिस्पर्धा और अनुशासन की सराहना की।
जिला प्रशासन विदिशा और सेना भर्ती कार्यालय भोपाल ने मिलकर रैली का आयोजन किया। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही। मैदान में मौजूद सभी युवाओं में सेना में भर्ती होने का उत्साह दिखा।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भारतीय सेना में चयन केवल योग्यता के आधार पर होता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी है।