शाजापुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पानी में गिरा: अधूरी पुलिया पर हादसा; चालक ने कांच तोड़कर बचाई जान – shajapur (MP) News

शाजापुर में गैस सिलेंडर से भरा ट्रक पानी में गिरा:  अधूरी पुलिया पर हादसा; चालक ने कांच तोड़कर बचाई जान – shajapur (MP) News


पुलिया से गिरा सिलेंडर से भरा ट्रक।

शाजापुर के लालघाटी थाना क्षेत्र में जादमी-भदोनी की लखुन्दर पुलिया पर मंगलवार शाम 8 बजे एक हादसा हुआ। एक ट्रक पुलिया पार करते समय पानी में जा गिरा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए कंडक्टर साइड का कांच तोड़कर खुद को बचा लिया।

.

घटना की सूचना मिलते ही लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे, यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला और होमगार्ड कमांडेंट विक्रम सिंह मालवीय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक दिलीप देवड़ा शाजापुर जिले के पोचानेर से उज्जैन जिले के घटिया गैस प्लांट जा रहा था। ट्रक में खाली गैस सिलेंडर लदे थे।

राहगीरों ने की ड्राइवर और कंडेक्टर की मदद।

7 साल से अधूरा पड़ा काम

स्थानीय निवासी दशरथ सिंह ने बताया कि पुलिया का निर्माण कार्य पिछले सात वर्षों से अधूरा पड़ा है। पुलिया पर न तो रेलिंग है और न ही प्रकाश व्यवस्था। इस कारण यहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया का निर्माण कार्य पूरा करने और सुरक्षा व्यवस्था सुधारने की मांग की है।



Source link