सरफराज खान हैं कि मानते ही नहीं… 8 दिन में ठोका दूसरा शतक, इस बार हरियाणा बना शिकार

सरफराज खान हैं कि मानते ही नहीं… 8 दिन में ठोका दूसरा शतक, इस बार हरियाणा बना शिकार


Last Updated:

सरफराज खान ने आठ दिन के भीतर दूसरा शतक ठोक भारतीय चयनकर्ताओं का दरवाजा फिर खटखटाया है. टीम इंडिया से बाहर चल रहे सरफराज ने हरियाणा के खिलाफ 111 रन की पारी खेली.

सरफराज हैं कि मानते ही नहीं... फिर ठोका दूसरा शतक, इस बार हरियाणा बना शिकारसरफराज खान ने बुची बाबू टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ 111 रन की पारी खेली.
नई दिल्ली. टीम इंडिया से इग्नोर चल रहे स्टार बैटर सरफराज खान ने आठ दिन के भीतर दूसरा शतक ठोक दिया है. सरफराज खान ने मुंबई के कांगा लीग के बाद बुची बाबू टूर्नामेंट में भी शतकीय पारी खेली है. उन्होंने बुची बाबू टूर्नामेंट में मंगलवार को मुंबई की ओर से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ 111 रन की शानदार पारी खेली. सरफराज ने इस पारी में 9 चौके और 5 सिक्स जमाए. अब देखना होगा कि भारतीय सेलेक्शन कमेटी सरफराज को फिर से मौका देती है या​ ​इग्नोर करती है.

सरफराज खान तकरीबन 10 महीने से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी टेस्ट पिछले साल 1 से 3 नवंबर के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. सरफराज इसके बाद भारतीय टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी गए, लेकिन उन्हें वहां एक भी टेस्ट मैच में मौका नहीं दिया गया.  इसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए चुना ही नहीं गया. एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद सरफराज अब अपनी जगह वापस पाने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं.

सरफराज खान ने बुची बाबू टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ मैच के पहले दिन के अंतिम सत्र में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने 100 रन का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 99 गेंदें खेलीं. मील का पत्थर हासिल करने के बाद सरफराज ने अपना हेलमेट उतारकर बल्ला उठाकर जश्न मनाया. मुंबई कैंप के खिलाड़ियों से तालियां बजाकर उन्हें बधाई दी.

सरफराज खान ने घरेलू सीजन की शुरुआत शानदार तरीके से की थी. उन्होंने 18 अगस्त को बुची बाबू टूर्नामेंट के पहले मैच में टीएनसीए इलेवन (TNCA XI) के खिलाफ शतक जड़ा था. सरफराज ने अपने दोनों शतकों के दौरान आक्रामक खेल दिखाया है. उन्होंने शुरुआत से ही शॉट्स लगाए और विपक्षी गेंदबाजों की प्लानिंग गड़बड़ा दी.

इससे पहले हरियाणा के खिलाफ टॉस जीतने के बाद मुंबई ने पहले बैटिंग की. सरफराज के भाई मुशीर खान और दिव्यांश सक्सेना ने शुरुआती साझेदारी में 69 रन जोड़े. हालांकि, इसके बाद मुंबई ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवाए.  मुंबई का स्कोर जल्द ही 4 विकेट पर 84 रन हो गया. इसके बाद सरफराज और विकेटकीपर हार्दिक तमोरे ने पांचवें विकेट के लिए 117 रन जोड़े. सरफराज ने शम्स मुलानी के साथ सातवें विकेट के लिए 30 रन और जोड़े. इसके बाव वे कश्यप का शिकार हो गए.

विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editor

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ें

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ें

homecricket

सरफराज हैं कि मानते ही नहीं… फिर ठोका दूसरा शतक, इस बार हरियाणा बना शिकार



Source link