सिवनी में बाइक और गायों की टक्कर
सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 44 पर एक बाइक और गायों के झुंड की टक्कर में दो लोग घायल हो गए। यह हादसा मड़ई टोल प्लाजा के समीप भरदा रोड के पास रात में हुआ।
.
तीन लोग एक बाइक पर लखनादौन से गणेशगंज जा रहे थे। मड़ई टोल प्लाजा के पास बीच सड़क पर बैठे गायों के झुंड से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे की सूचना मिलते ही टोल प्लाजा के कर्मचारी मुनेश बघेल, तीरथ यादव, विनोद डहरिया, विक्रम तिवारी और शहजाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत एंबुलेंस को सूचित किया।
घायलों को लखनादौन सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में घायल बछड़े को भी सुरक्षित स्थान पर ले जाकर उसका इलाज कराया गया। लखनादौन थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस लगातार लोगों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील कर रही है।