विश्वविद्यालय स्थित होटल के कमरे में कैमरा लगाकर सहेली के ब्वॉय फ्रेंड को ब्लैकमेल करने वाली गैंग के पास होटल के उस कमरे में जाने वाले अन्य जोड़ों के भी वीडियो मिले हैं। यह गैंग की इन जोड़ों को भी ब्लैकमेल करने की प्लानिंग थी, इसके लिए गैंग होटल के क
.
पकड़ी गई युवती व उसके साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने ब्लैकमेल करने के लिए उपयोग की गई फर्जी नाम-पाते की सिम के मोबाइल का पता कर गैंग का खुलासा किया। सिम युवती के मोबाइल में उपयोग की गई थी, युवती को पकड़ कर उसके मोबाइल में चेट से उसके साथियों को पकड़ा।
कमरे में कैमरा लगाया
राधा चौबे के साथी भूपेंद्र धाकड़ व बृजेश धाकड़ ने होटल विराट इन में कमरा बुक कर उसके बल्व के होल्डर में कैमरा फीट कर दिया। तीनों को उम्मीद थी कि पुष्पेंद्र अपनी गर्ल फ्रेंड को लेकर फिर होटल में जाएगा तो वह उसे उसी कमरे में भेजेंगे और उसकी रिकॉर्डिंग कर उसे ब्लैकमेल कर लेंगे। रात में तीनों ने होटल के कमरे में रुककर कैमरा लगाया और अगले दिन पुष्पेंद्र के लिए वही कमरा बुुक करा दिया।
वन शॉट वीडियो भेजा और मांगे एक लाख रुपए
पुष्पेंद्र का वीडियो उसे मोबाइल वाट्सएप पर कुछ सैकंड की वन शॉट वीडियो भेजी। वीडियो देख कर वह घबरा गया और उसने 5 हजार रुपए भी उसके बताए महाराष्ट्र बैंक के खाते में ट्रांसफर कर दिए। पहले 50 हजार फिर एक लाख, मिले 5 हजार वॉट्सऐप मैसेज पर पुष्पेंद्र को धमकी दी गई कि पूरी रिकॉर्डिंग उनके पास है। एक लाख रुपए तत्काल नहीं दिए तो तो वीडियो वायरल कर देंगे। पुष्पेंद्र ने समय मांगा तो तीन दिन का समय दिया गया। 23 अगस्त को कॉल आया कि 30 मिनट में पैसे नहीं आए तो अब जीने नहीं देंगे।
भाई को लेकर गई बहन कहा भाई खुदकुशी कर लेगा
पुष्पेंद्र ने बहन को सारी बात बताई । इस पर बहन अपने भाई को लेकर जन सुनवाई में लेकर पहुंची और सीएसपी को पूरी बात बताते हुए कहा कि भाई की मदद नहीं की तो वह खुदकुशी कर लेगा।
पुष्पेंद्र की रेलवे में नौकरी थी
राधा चौबे ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसे पढ़ाई के लिए रुपयों की जरूरत थी अ और सहेली ब्यॉयफ्रेंड रेलवे में नौकरी करता था और उस सहेली पर अच्छा पैसा खर्च करता था। इसी कारण उसे ब्लैकमेल करने का प्लान बनाया, उन्हें उम्मीद थी कि वह चुपचाप रुपया दे देगा।