इसके अलावा इंदौर और श्योपुर में करीब 4 मिमी, रतलाम में 3 मिमी, पचमढ़ी और छिंदवाड़ा में 2-2 मिमी बारिश हुई. मंगलवार को प्रदेश में हल्की बारिश का दौर देखा जा सकता है. इसके अगले 24 घंटों में पश्चिमी मध्य प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है. बता दें, प्रदेश में अब तक औसत से करीब 24% अधिक बारिश हो चुकी है. इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 प्रतिशत, तो वहीं पश्चिम मध्य प्रदेश में 23% अधिक बारिश रिकार्ड की गई है.
मौसम वैज्ञानिक अमित शर्मा के अनुसार, वर्तमान समय में पिछले दिनों प्रदेश के ऊपर बना निम्न दबाव का क्षेत्र अब साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम में तब्दील हो गया है. ऐसे में साथ ही उड़ीसा और पश्चिम बंगाल के ऊपर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है साथ ही मानसून ट्रफ राजस्थान के बीकानेर जयपुर से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है. अगले 2 दिनों तक प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद फिर से तेज बारिश का दौर शुरू होगा.
पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश
दतिया (इंदरगढ़) – 92 मिमी
अलीराजपुर में 88.2 मिमी
सतना (रामपुर बघेलान) में 84.4 मिमी
सतना (मझगांव) में 78 मिमी
डिंडौरी में 77.2 मिमी
येलो अलर्ट (गरज-चमक के साथ भारी बारिश): अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सिवनी, मंडला और बालाघाट
हल्की बारिश: भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, श्योपुरकलां, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर और पांढुर्णा
तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: मंडला – 33°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 32.8°C, ग्वालियर 32.5°C, दतिया – 32.4°C, सीधी/नरसिंहपुर/नौगांव (छतरपुर) – 31.2°C
न्यूनतम तापमान: खंडवा/पचमढ़ी (नर्मदापुरम) – 19°C (सबसे कम), खरगोन – 19.2°C, नरसिंहपुर – 19.4°C, बैतूल/शिवपुरी – 20°C, राजगढ़ – 20.4°C
कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
ग्वालियर – 32.5°C
जबलपुर – 29.9°C
उज्जैन – 28.4°C
भोपाल – 28.2°C
इंदौर – 26.9°C