उज्जैन में दिन भर चला रुक-रुक कर बारिश का दौर: शहर में अब तक 565.4 मिमी वर्षा, दिन का तापमान 29 डिग्री – Ujjain News

उज्जैन में दिन भर चला रुक-रुक कर बारिश का दौर:  शहर में अब तक 565.4 मिमी वर्षा, दिन का तापमान 29 डिग्री – Ujjain News


बुधवार को गणेश चतुर्थी पर शहर में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा। सुबह कुछ देर धूप निकली। इसके बाद काले बादल छा गए। दिनभर रिमझिम से लेकर तेज बारिश होती रही।

.

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार बुधवार शाम तक शहर में 565.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। बारिश से कई कॉलोनियों में कीचड़ की समस्या हो गई है। मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली है।

वेधशाला के आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार की रात का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि गणपति स्थापना के दौरान हुई बारिश के कारण अगले 10 दिन भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

उज्जैन में बुधवार को तेज बारिश हुई।



Source link