एमपी के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर युवकों का स्टंट: ब्रिज की रेलिंग पर चढ़े युवक, कार-बाइक पर भी किया स्टंट; 4 दिन में 3 वीडियो आए – Jabalpur News

एमपी के सबसे बड़े फ्लाईओवर पर युवकों का स्टंट:  ब्रिज की रेलिंग पर चढ़े युवक, कार-बाइक पर भी किया स्टंट; 4 दिन में 3 वीडियो आए – Jabalpur News


3 वीडियो में युवक अलग-अलग स्टंट करते नरज आ रहे है।

मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज का 23 अगस्त को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उद्घाटन किया था। फ्लाईओवर शुरू होते ही वाहनों की आवाजाही तेज हो गई, लेकिन अब यह ब्रिज स्टंटबाजों का अड्डा भी बनता जा रहा है।

.

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ज्यादा लाइक्स और व्यूज के चक्कर में कुछ लोग यहां खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। फ्लाईओवर शुरू के होने के महज 4 दिनों में 3 वीडियो सामने आए है, जिनमें युवक स्टंट करते नजर आ रहे है।

ब्लैक कार में स्टंट, छत पर बैठे दिखे युवक

पहला वायरल वीडियो दमोह नाका से मदनमहल की ओर जाती एक काली कार का है। इसमें 5-6 युवक कार की छत और दरवाजों पर बैठे नजर आए। कुछ युवक मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे, तो कुछ वीडियो बना रहे थे।

इस 18 सेकेंड के वीडियो को राहगीरों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया और पुलिस से ऐसे स्टंटबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों का कहना है कि ये हरकतें खुद के साथ-साथ दूसरों के लिए भी खतरनाक हैं।

पहले वीडियो में 5-6 युवक कार की छत और दरवाजों पर बैठे नजर आए।

एक बाइक पर 6 युवक, तेज रफ्तार में वीडियो शूट

दूसरे वीडियो में एक बाइक पर एक, दो नहीं, बल्कि 6 युवक बैठे दिखे। कुछ साथी आगे चलती बाइक से फोटो और वीडियो बना रहे थे। इस दौरान बाइक काफी तेज रफ्तार में दौड़ाई जा रही थी। कई बाइकों की नंबर प्लेट भी गायब पाई गई।

फ्लाईओवर पर एक बाइक पर सवार 6 युवक ने दिखाया स्टंट।

फ्लाईओवर पर एक बाइक पर सवार 6 युवक ने दिखाया स्टंट।

रेलिंग पर चढ़कर बना रहे रील, उड़ाई सुरक्षा की धज्जियां

तीसरे वीडियो में लोग ब्रिज की रेलिंग पर चढ़कर इंस्टाग्राम रील बना रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक रेलिंग पर चढ़कर खतरनाक पोज दे रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया में इस पर कमेंट करते हुए कहा, “ब्रिज की मजबूती देखने ऊपर चढ़ गए हैं क्या?”

पुलिस बोली- कार्रवाई होगी

एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि जो लोग जान जोखिम में डालकर फ्लाईओवर पर वीडियो बना रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संबंधित थाना प्रभारियों को गश्त बढ़ाने और ऐसे लोगों पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें… गडकरी ने किया एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर का लोकार्पण

केंद्रीय सड़क परिवहन एंव राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में एमपी के सबसे लंबे फ्लाईओवर ब्रिज का लोकार्पण किया। सात किलोमीटर लंबे इस फ्लाईओवर का नाम वीरांगना रानी दुर्गावती के नाम पर रखा गया है। इस मौके पर 4250 करोड़ से अधिक लागत की 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…



Source link