पन्ना में मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
.
इस दौरान कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनीश खान ने एसडीएम संतीश नागवंशी को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन सत्ता पक्ष के कार्यकर्ताओं को जितना सम्मान देता है, अगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उतना सम्मान नहीं मिला तो वे या तो इस्तीफा देंगे या कानून हाथ में लेंगे।
कांग्रेस ने ज्ञापन में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा उठाया। मार्च 2019 में राज्य सरकार ने अध्यादेश लाकर ओबीसी आरक्षण 14% से बढ़ाकर 27% किया था। एक छात्रा ने इसे न्यायालय में चुनौती दी। अगस्त 2019 में विधानसभा में संशोधन अधिनियम पारित किया गया। इस पर अभी तक कोई स्थगन आदेश नहीं आया है।
वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में लगभग 70 याचिकाएं लंबित हैं। इनमें अधिकतर ओबीसी वर्ग द्वारा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए दायर की गई हैं। राज्य सरकार की अधिसूचना कानून के विपरीत होने से विवाद बना हुआ है।