चक्काजाम के दौरान पांच कांग्रेस नेताओं ने सिर मुंड़वाए।
खंडवा में पंधाना रोड़ पर बुधवार को कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन से पौने दो घंटे रोड़ पर चक्काजाम रहा। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगीं। लोगों ने स्वेच्छा से इस प्रदर्शन का समर्थन किया। खास बात यह रही कि विरोध में कांग्रेस नेताओं ने सिर मुंडवा लिए।
.
उन्होंने कहा कि सड़क की दुर्दशा ऐसी हैं कि, उसकी मृत्यु हो गई हैं। अब उसका पिंडदान हुआ हैं। ताकि सरकार के ऊपर से भूत-प्रेत का साया हटे और वो सड़क निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाए। इधर, चक्काजाम दोपहर पौने बारह बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक चला। आखिरी में पदमनगर टीआई प्रवीण आर्य को सौंपकर प्रदर्शन खत्म हुआ।

कांग्रेस का प्रदर्शन सिरपुर फाटे पर हुआ हैं, जहां पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर कैथवास, सुनिल आर्या, पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओंकार पटेल, विकास व्यास, रामपालसिंह सोलंकी, अयान खान, महेंद्र पटेल, श्रीराम पटेल, लखन चतरे, अब्दुल कादर आदि मौजूद थे। इनमें से पांच नेताओं ने सिर मुंडन कराया।
कल सर्व समाज का बड़ा आंदोलन खंडवा में कल गुरुवार को खराब सड़क को लेकर शहर से लेकर पंधाना तक प्रदर्शन होगा। इस कार्यक्रम में करणी सेना, भारतीय किसान संघ सहित कई सामाजिक संगठन शामिल होंगे। हजारों लोगों के जुटने की संभावना हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तमपालसिंह पुरनी भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
