खजराना गणेश में आने वाले भक्तों का बीमा, मंदिर समिति ने करवाया 2 करोड़ का इंश्योरेंस

खजराना गणेश में आने वाले भक्तों का बीमा, मंदिर समिति ने करवाया 2 करोड़ का इंश्योरेंस


Last Updated:

Indore News: इंदौर के फेमस खजराना गणेश मंदिर समिति ने भक्तों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फेसला लिया है. मंदिर समिति ने भक्तों का 2 करोड़ का बीमा करवाया है.

खजराना गणेश में आने वाले भक्तों का बीमा, मंदिर समिति ने करवाया इंश्योरेंसखजराना गणेश में भक्तों का बीमा.
मिथिलेश गुप्ता

इंदौर. विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों का 2 करोड़ रुपये का बीमा खजराना मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशीष सिंह ने करवाया है. इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह खजराना मंदिर समिति के अध्यक्ष हैं. मंदिर में भगदड़ या किसी भी आपात स्थिति के लिए ये बीमा हुआ है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने ये बड़ा कदम उठाया है. भक्तों के लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से 2 करोड़ का बीमा किया गया है. ये बीमा खजराना मंदिर परिसर में मौजूद हर श्रद्धालुओं पर लागू होगा.

बता दें कि खजराना मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह और उपाध्यक्ष इंदौर नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा हैं. कलेक्टर आशीष सिंह और नगर निगम कमिश्नर शिवम वर्मा परिवार के साथ बुधवार को खजाना गणेश की महाआरती में शामिल हुए. हर साल गणेश उत्सव के पहले दिन खजाना गणेश मंदिर में सरकारी पूजा होती है.

5 करोड़ के गहनों से हुआ श्रृंगार

खजराना गणेश का गणेश चतुर्थी के पहले दिन 5 करोड़ के आभूषण से मनमोहक श्रृंगार हुआ. प्रशासन का दावा है कि 5 लाख श्रद्धालु खजराना गणेश के दर्शन कर सकते हैं. विश्व प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर का लगभग 300 साल पुराना इतिहास है. बिग बी अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री सारा अली खान और क्रिकेटर रोहित शर्मा हर साल खजराना गणेश के दर्शन के लिए इंदौर आते हैं. वृंदावन के फूलों से खजराना गणेश के गर्भ गृह को सजाया गया है. पूरा मंदिर विदेशी फूलों से डेकोरेट किया गया है. सुबह से मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है. 24 घंटे गर्भ गृह का पट भक्तों के लिए आज खुले रहेंगे. इंदौर का खजराना गणेश मंदिर देश के अमीर मंदिरों में से एक है.

खजराना गणेश से जुड़े अनोखी मान्यता

इंदौर के खजाना गणेश मंदिर से जुड़ी एक दिलचस्प मान्यता है. यहां आने वाले श्रद्धालु अपनी मनोकामना लेकर पहुंचते हैं तो मंदिर के गर्भ गृह के पीछे मौजूद दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाते हैं. ऐसी मान्यता है कि इस दीवार पर उल्टा स्वास्तिक बनाने से मनोकामनाएं पूरी होती है. श्रद्धालु अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद एक बार फिर मंदिर पहुंचने हैं और फिर सीधा स्वास्तिक बनाते हैं.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

खजराना गणेश में आने वाले भक्तों का बीमा, मंदिर समिति ने करवाया इंश्योरेंस



Source link