खिरकिया के भिरगी रेलवे गेट के पास गड्ढे से बचने के चक्कर में बुधवार को एक कार पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे ने रात 9 बजे जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
.
मृतकों की पहचान सारंगपुर निवासी 65 वर्षीय काशीराम राजपूत, भोपाल निवासी 52 वर्षीय प्रकाश राव और 65 वर्षीय अवध नारायण के रूप में हुई है, वहीं सारंगपुर के 60 वर्षीय मंशाराम सेन घायल हैं। पुलिस के अनुसार, एमपी 09 सीएफ 3145 नंबर की अल्टो कार हरदा से खिरकिया की तरफ जा रही थी। रास्ते में गड्ढे से बचने की कोशिश में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई।
घायलों को तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल हरदा में भर्ती कराया गया। वहीं छीपाबड़ थाना पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। खिरकिया एसडीएम शिवांगी बघेल ने बताया कि संबंधित विभाग से बात की गई है। उन्होंने बारिश बंद होने के बाद सड़क के गढ़ों को भरने का बोला है।

