जवाहर नवोदय में छठवीं में प्रवेश की अंतिम तारीख आज: जनजातीय चित्रकारों की प्रदर्शनी भी; जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News

जवाहर नवोदय में छठवीं में प्रवेश की अंतिम तारीख आज:  जनजातीय चित्रकारों की प्रदर्शनी भी; जानिए शहर में कहां-क्या खास – Bhopal News


हम आपको बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

सुविधाएं जो आपसे जुड़ी हैं

बिना हेलमेट नहीं मिलेगा पेट्रोल

  • भोपाल और इंदौर में अब बिना हेलमेट के टू व्हीलर्स चालकों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। सीएनजी पंप पर भी गैस नहीं भरी जाएगी। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने 30 जुलाई को यह आदेश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

जनजातीय चित्र प्रदर्शनी

  • मध्यप्रदेश जनजातीय संग्रहालय की ओर से प्रदेश के जनजातीय चित्रकारों की प्रदर्शनी शलाका शुरू की गई है। इसमें गोंड जनजातीय चित्रकार शैलेंद्र टेकाम के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। 64वीं शलाका चित्र प्रदर्शनी 30 अगस्त 2025 तक चलेगी।
कैंपस/जॉब

एमसीयू के सांध्यकालीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश

  • माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर, मीडिया और योग विषयों के सांध्यकालीन पीजी डिप्लोमा में प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। विद्यार्थी https://mcrpv.mponline.gov.in/portal/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए www.mcu.ac.in पर विजिट करें या मोबाइल नंबर 7974265226, 9827555014 पर संपर्क कर सकते हैं।

पश्चिम मध्य रेलवे में अप्रेंटिसशिप के 2865 पदों पर वैकेंसी

  • पश्चिम मध्य रेलवे ने वर्ष 2025-26 के लिए अप्रेंटिस भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रशिक्षण अधिनियम 1961 के तहत होने वाली इस भर्ती में कुल 2865 पद भरे जाएंगे। अधिसूचना के मुताबिक भोपाल मंडल के लिए 558 पद, जबलपुर मंडल में 1136 पद, कोटा मंडल में 865 पद, भोपाल स्थित सडीपुका में 136 पद, कोटा वर्कशॉप में 151 पद और मुख्यालय जबलपुर में 19 पद निर्धारित किए गए हैं।पढ़ें पूरी खबर

जवाहर स्कूल

  • जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा 2026 के आवेदन की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। अब आवेदन 27 अगस्त तक किए जा सकेंगे। इसमें वे ही छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र हैं, जो कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं और जिनका जन्म 1 मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के मध्य हुआ हो।
  • आवेदक ने कक्षा तीसरी, चौथी, पांचवीं में लगातार प्रत्येक पूर्ण सत्र में अध्ययन किया हो और एक ही कक्षा में पुनरावृत्ति न की हो। स्कूल में छात्र/छात्राओं को शिक्षा, आवास, भोजन, यूनिफॉर्म, पाठ्य-पुस्तकें एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं निशुल्क दी जाती हैं। चयन परीक्षा 13 दिसंबर, दिन शनिवार को आयोजित होगी।

सांची विश्वविद्यालय

  • सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय में बची हुई सीटों पर अब सीधे प्रवेश का अवसर मिल रहा है। सीयूईटी एवं अन्य प्रक्रिया से रिक्त सीटों के लिए छात्र 28 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय 29 अगस्त को पात्र छात्रों की सूची जारी करेगा। इसके बाद 31 अगस्त को विभागीय स्तर पर प्रवेश औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। पात्र छात्रों की अंतिम सूची 2 सितंबर को जारी होगी। चयनित छात्र 3 से 8 सितंबर के बीच फीस व दस्तावेज़ जमा कर 9 सितंबर से कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link