दांत में कीड़ा लगने की वजह
सबसे पहले समझिए कि दांत में कीड़ा लगता क्यों है?
ज़्यादातर मामलों में यह समस्या गलत खानपान से शुरू होती है. ज्यादा मीठा, कोल्ड ड्रिंक और चिपचिपे स्नैक्स खाने से दांतों पर परत जम जाती है. अगर आप सही तरीके से ब्रश नहीं करते, तो यह परत बैक्टीरिया का घर बन जाती है. धीरे-धीरे यह परत दांत को खोखला कर देती है और वहीं से शुरू होता है दांत में कीड़ा लगना.
दांतों में हल्की-हल्की संवेदनशीलता होना.
ठंडी या गर्म चीज खाते ही झनझनाहट महसूस होना.
दांत में काले धब्बे या छेद नजर आना.
चबाते समय दर्द होना.
अगर समय रहते इलाज न किया जाए तो यह कीड़ा पूरे दांत को बर्बाद कर देता है.
डेंटिस्ट राहुल पटेल का कारगर नुस्खा
एक्सपर्ट डेंटिस्ट्स राहुल गुर्जर के मुताबिक दांतों के कीड़े को शुरुआती स्तर पर ही रोका जा सकता है. इसके लिए घरेलू देखभाल और सही दवा दोनों का संतुलन जरूरी है.
नुस्खा नंबर 1 – लौंग का तेललौंग का तेल दांत दर्द और कीड़े दोनों के लिए रामबाण माना जाता है. अगर दांत में छेद है तो उसमें रुई की मदद से लौंग का तेल लगाएं. इससे बैक्टीरिया खत्म होंगे और दर्द भी कम होगा.
नुस्खा नंबर 2 – नमक और सरसों का तेलथोड़ा नमक लेकर उसमें सरसों का तेल मिलाकर दांत और मसूड़ों पर मसाज करें. इससे दांत मजबूत होते हैं और कीड़े की बढ़त रुक जाती है.
नुस्खा नंबर 3 – अजवाइन और काला नमकअजवाइन को हल्का सा भूनकर उसमें काला नमक डालकर पीस लें. इसे खाने के बाद थोड़ी-थोड़ी मात्रा में चबाएं. यह दांतों को साफ रखेगा और कीड़ा बनने से रोकेगा.
डॉक्टर राहुल पटेल डेंटिस्ट का कहना है कि ये नुस्खे तभी असरदार होते हैं जब आप शुरुआत में ही इन्हें अपनाएं. अगर कीड़ा ज्यादा फैल चुका है तो दांत की फिलिंग या रूट कैनाल कराना जरूरी है.साथ ही रोज़ाना दो बार ब्रश करना और खाने के बाद कुल्ला करना बेहद जरूरी है.
बचाव ही सबसे बड़ा इलाज
ज्यादा मीठा और चिपचिपे स्नैक्स से बचें.
सुबह और रात ब्रश करना न भूलें.
साल में कम से कम एक बार डेंटिस्ट को दिखाएं.
अगर दांत में छेद या दर्द नजर आए तो उसे हल्के में न लें.
डॉक्टर राहुल पटेल कहते है दोस्तों, दांत में कीड़ा लगना आम समस्या है लेकिन अगर समय रहते ध्यान दिया जाए तो इसे आसानी से रोका जा सकता है. लौंग का तेल, नमक-सरसों का तेल और अजवाइन जैसे घरेलू नुस्खे तुरंत राहत देते हैं, लेकिन अगर समस्या बढ़ रही है, तो डेंटिस्ट से जरूर संपर्क करें. याद रखिए – एक छोटी सी लापरवाही आपकी मुस्कान छीन सकती है. इसलिए दांतों की देखभाल करें और मुस्कुराते रहें.