नई दुल्हन के साथ पति ने की ऐसी ज्यादती, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान

नई दुल्हन के साथ पति ने की ऐसी ज्यादती, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान


Last Updated:

Khargone News: मध्य प्रदेश के खरगोन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने पत्नी को गर्म चाकू से दागा. पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति उसे पसंद नहीं करता था. दहेज के लिए उसके साथ मारपीट की जात…और पढ़ें

नई दुल्हन के साथ पति ने की ऐसी ज्यादती, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरानखरगोन पुलिस ने आरोपी पति पर दर्ज किया केस.
खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन से दिलदला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक नई नवेली दुल्हन अपने पति की हैवानियत का शिकार हो गई. दरअसल, खुशबू की शादी 2 फरवरी को बड़वानी के दिलीप से हुई थी. शुरुआत से ही दिलीप को खुशबू पसंद नहीं थी. शादी के बाद पति ने उस पर ज्यादती शुरू कर दी. आरोपी पति ने चाकू गर्म कर खुशबू का पूरा शरीर दाग दिया. पीड़िता के हाथ, पैर, पीठ और होठों पर काले-काले निशान पड़ गए.

पीड़िता का कहना है कि आरोपी पति कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट करता था. पति उसे पसंद नहीं करता था. महिला ने आरोप लगाया है कि दहेज की मांग को लेकर पति उसके साथ मारपीट किया करता था. पति कहता था खूबसूत नहीं हो. तू मुझे पसंद नहीं. तुमको मना किया था. फिर क्यों आ गई.

पति पर एफआईआर दर्ज

खरगोन जिले की जैतापुर थाना पुलिस ने नवविवाहिता पत्नि के साथ हैवानियत करने वाले पति दिलिप पर विभिन्न धारा में एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपी पति ने अपनी पत्नी खुशबू पर गैस चूल्हे पर चाकू को गर्म कर शरीर में जगह जगह दागा था. जैतापुर पुलिस ने नवविवाहिता खुशबू के बयान के आधार पर कई धारा पर जीरो पर कायमी कर ली है. सोमवार की रात खरगोन जिला अस्पताल में भर्ती पत्नी खुशबु ने पति दिलिप पिपलिया पर शादी के बाद से ही नापसंद होने से मारपीट के गंभीर आरोप लगाए थे.

ये भी पढ़ें: इंदौर के शराब कारोबारी हनीट्रैप के शिकार, युवती पर लगाए आरोप, उठा लिया खौफनाक कदम

गौरतलब है कि खरगोन जिले के मेनगांव थाने के अवरकच्छ गांव की रहने वाली खुशबू की शादी 2 फरवरी 2025 को बड़वानी जिले के अंजड के रहने वाले दिलीप पिपलिया से हुई थी. रविवार की रात बहन के साथ हुई घटना के बाद अंजड पहुंचकर भाई अपनी बहन को मायके खरगोन अवरकच्छ लेकर आया था. परिजनों ने पीड़ित नवविवाहिता को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया था, जहां खुशबू का उपचार चल रहा है. खरगोन एसपी धर्मराज मीना ने बताया की आरोपी पति दिलिप पर जैतापुर थाने में कई धारों में केस दर्ज कर लिया है.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

नई दुल्हन के साथ पति ने की ऐसी ज्यादती, देखकर डॉक्टर भी रह गए हैरान



Source link