शहर के नवलखा क्षेत्र स्थित आरके अस्पताल में मंगलवार को 23 वर्षीय छाया जायसवाल की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया और बाद में संयोगितागंज थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस ने मर्ग कायम
.
परिजन सुरेश जायसवाल के अनुसार, छाया को सांस की तकलीफ के चलते शनिवार को भर्ती किया गया था और वह ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे जब उसे आईसीयू में शिफ्ट किया जा रहा था, तब ऑक्सीजन हटा दी गई, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
आरोप है कि आईसीयू में शिफ्टिंग के दौरान बिजली गुल हो गई और अस्पताल के पास इमरजेंसी सुविधा नहीं थी। अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि बिजली कुछ सेकंड के लिए गई थी और सभी जरूरी सुविधाएं मौजूद थीं।