पटवारी के महिलाओं पर विवादित बयान का मैहर में विरोध: भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, कहा-सार्वजनिक रुप से मांफी मांगे पीसीसी चीफ – Maihar News

पटवारी के महिलाओं पर विवादित बयान का मैहर में विरोध:  भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला, कहा-सार्वजनिक रुप से मांफी मांगे पीसीसी चीफ – Maihar News


भाजपा महिला मोर्चा ने मैहर में जीतू पटवारी का पुतला फूंका।

मैहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। दरअसल, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के संबंध में दिए गए विवादित बयान के विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। बुधवार शाम मैहर के घंटाघर चौक पर भाजपा महिल

.

पटवारी ने मध्य प्रदेश की महिलाएं पर दिया था विवादित बयान

पटवारी ने भोपाल में अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे और सरकारी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश की महिलाएं देश में सबसे ज्यादा शराब पीती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह बीजेपी के समृद्ध मध्य प्रदेश के सपने का परिणाम है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

भाजपा ने पटवारी का किया पुतला दहन

विरोध प्रदर्शन में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, जिला पंचायत सदस्य जयंती तिवारी, सविता शर्मा, भक्ति शर्मा, शशि मिश्रा और रीता आहूजा शामिल हुईं। साथ ही कुलदीप तिवारी, रवि सराफ, पारस नाथ तिवारी, प्रिंस शर्मा और मधुर ओचनी ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया। सभी ने पटवारी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया।



Source link