भाजपा ने मंडला में जीतू पटवारी का पुतला जलाया।
मंडला में बुधवार शाम भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला विरोधी बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से नेहरू स्मारक तक पैदल मार्च किया।
.
पटवारी से सार्वजनिक माफी की मांग
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा ने कहा कि पटवारी ने मध्यप्रदेश की महिलाओं को शराबी बताकर मातृशक्ति का अपमान किया है। उन्होंने प्रदेश की संस्कृति और संस्कारों का भी अपमान किया है। महिला मोर्चा ने पटवारी से सार्वजनिक माफी की मांग की है।
कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस से पटवारी के इस्तीफे की भी मांग
महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शशि पटेल ने कांग्रेस से पटवारी का इस्तीफा मांगा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा दिया गया है। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि माफी न मांगने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन में नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष शिवा राजपूत समेत भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला कार्यकर्ताओं ने नेहरू स्मारक पर पटवारी का पुतला दहन किया और जमकर नारेबाजी की।