Last Updated:
Pak Cricketer Zaheer Abbas Love Story: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहद अच्छे नहीं रहे हों, बावजूद इसके कई जोड़ियां ऐसी रही हैं जिन्होंने सरहद की दीवार को तोड़ दिया और प्यार की राह पकड़ ली. इनमें कई पाकिस्त…और पढ़ें
जहीर अब्बास ने भारतीय लड़की से निकाह किया था. जहीर अब्बास (Zaheer Abbas) और रीता लूथरा (Rita Luthra) की पहली मुलाकात इंग्लैंड में हुई थी. साल 1980 में जहीर इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे थे. वह ग्लूस्टरशर की टीम का हिस्सा थे. वहीं पर रीता लूथरा टीरियर डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही थीं. रीता से मिलते जहीर पहली नजर में उन्हें अपना दिल बैठे थे उन्हें अपनी दुल्हन बनाने का फैसला कर लिया था. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जहीर अब्बास के पिता और रीता लूथरा के पिता दोस्त थे. रीता की फैमिली पहली पाकिस्तान के फैसलाबाद में रहती थी, लेकिन भारत पाकिस्तान बंटवारे के बाद रीता का परिवार हिन्दुस्तान आ गया था.
जहीर अब्बास भारतीय लड़की रीता से मिलने से पहले शादी शुदा थे. वो तीन बेटियों के पिता थे. रीता से शादी के लिए जहीर को पहली पत्नी नसरीन को तलाक देना पड़ा था.उसके बाद रीता ने भी अपना धर्म बदल लिया था. इस्लाम अपनाने के बाद समीना बनीं रीता ने 1988 में जहीर अब्बास से निकाह कर लिया. जहीर और समीना कराची में रहते हैं. समीना एक सफल बिजनेस वुमन हैं और वह इंटीरियर डिजाइनिंग का करोड़ों का बिजनेस चलाती हैं. दोनों की एक बेटी है जिसका नाम सोनल है. पाकिस्तानी दिग्गज क्रिकेटर जहीर और रीता हंसी खुशी जिंदगी बिता रहे हैं.
मोहसिन खान ने रीना रॉय तो शोएब मलिक ने सानिया से किया था निकाह
पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान ने बॉलीवुड अभिनेत्री रीना रॉय से निकाह किया था वहीं शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी. हालांकि इन दोनों क्रिकेटर्स की शादी बाद में टूट गई.वहीं पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली और हरियाणा के मेवात की रहने वाली सामिया आरजू की शादी आज भी कायम है और दोनों राजी खुशी जिंदगी जी रहे हैं.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें