पुजारा के संन्यास लेते ही आया आइसलैंड क्रिकेट का ट्वीट, BCCI को मारा ताना

पुजारा के संन्यास लेते ही आया आइसलैंड क्रिकेट का ट्वीट, BCCI को मारा ताना


Last Updated:

Cheteshwar Pujara के प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद आइसलैंड क्रिकेट ने X पर एक ट्वीट शेयर किया, जिसके जरिए उन्होंने बिना नाम लिए BCCI चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है.

पुजारा के संन्यास लेते ही आया आइसलैंड क्रिकेट का ट्वीट, BCCI को मारा तानाचेतेश्वर पुजारा
नई दिल्ली: चेतेश्वर पुजारा के संन्यास पर आइसलैंड क्रिकेट की ओर से किया गया ट्वीट विवाद का कारण बन चुका है. आइसलैंड क्रिकेट ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधा है.

दरअसल, राहुल द्रविड़ के बाद टीम इंडिया की ‘नई दीवार’ कहलाए जाने वाले स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को प्रोफेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. इसके कुछ देर बाद आइसलैंड क्रिकेट ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा गया, ‘हम चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे क्योंकि हमें लगा था कि वह पहले ही संन्यास ले चुके हैं.’



Source link