बुरहानपुर में गणेशोत्सव को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। एसपी आशुतोष बागरी ने नई व्यवस्था की जानकारी दी है। पुलिस और प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था के तहत सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक
.
फूल चौक, कमल चौक और गांधी चौक पर ऑटो और फोर व्हीलर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। वाहन पार्किंग के लिए सिटी मॉल में विशेष व्यवस्था की गई है। दोपहिया वाहनों की आवाजाही जारी रहेगी। एसपी बागरी ने आमजन से पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की है।
ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था
- यातायात पुलिस द्वारा मार्गों पर संकेतक बोर्ड लगाए जाएंगे।
- भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
- गणेश प्रतिमा विसर्जन मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
- आवश्यकतानुसार वैकल्पिक मार्ग उपयोग में लाए जाएंगे।
सुरक्षा के लिए प्रशासन की तैयारी त्योहार के दौरान जिलेभर में पुलिस के फिक्स पिकेट्स लगाए गए हैं। थाना क्षेत्र में 16 मोबाइल पार्टियां, 20 बाइक पार्टियां, 05 रिजर्व पार्टियां कुल 450 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। एएसपी एएस कनेश ने मंगलवार शाम फोर्स को ब्रीफ कर फील्ड में रवाना किया। फोर्स को एंटी राइट ड्रिल सामग्री रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एएसपी अंतर सिंह कनेश, सीएसपी गौरव पाटिल, डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर, निरीक्षक टीकमचंद शिंदे, रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित, समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।