बुरहानपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत: विधायक और कलेक्टर ने कार्यशाला में दिए निर्देश, स्कूली बच्चों के माध्यम से होगी जागरूकता – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त अभियान की शुरुआत:  विधायक और कलेक्टर ने कार्यशाला में दिए निर्देश, स्कूली बच्चों के माध्यम से होगी जागरूकता – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कलेक्टर हर्ष सिंह ने निर्देश दिए कि अब सभी सरकारी दफ्तरों में प्लास्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह बंद होगा और शासकीय कार्यक्रमों में केवल कपड़े के बैनर का उपयोग किया

.

कार्यशाला का हुआ आयोजन जिले को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त बनाने के उद्देश्य से गुरुसिख मॉल में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला भी आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इंदौर के वैज्ञानिक एस.के. जैन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्लास्टिक से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और नियमों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा कि बुरहानपुर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी को प्रो-एक्टिव होकर काम करना होगा। उन्होंने दैनिक जीवन में कपड़े के थैले और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने की बात कही। चिटनिस ने नगर निगम और पंचायत के सहयोग से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

कार्यशाला के दौरान पशुपालन, जन संसाधन और कृषि विभाग ने सिंगल यूज प्लास्टिक के विकल्पों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्लास्टिक मुक्ति पर आधारित गीत और वीडियो का विमोचन भी किया गया। महापौर माधुरी पटेल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।



Source link