Last Updated:
5 Unbreakable Don Bradman Records: क्रिकेट के इतिहास में एक से बढ़कर एक बल्लेबाज आए और गए. लेकिन जो काम डॉन ब्रैडमैन ने किया उसे तोड़ना तो दूर उसके पास भी कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच पाया. ब्रैडमैन ने अपने जमाने मे…और पढ़ें
डॉन ब्रैडमैन के नाम 5 महारिकॉर्ड दर्ज हैं. डॉन ब्रैडमैन (Don Bradman) अगर अपनी आखिरी पारी में 4 रन बना लेते तो उनकी टेस्ट में बैटिंग औसत 100 हो जाती. लेकिन यह महान क्रिकेटर अपनी आखिरी टेस्ट पारी में शून्य पर आउट हो गया, जिसका मतलब था कि उनका औसत 100 से बस थोड़ा ही कम रह गया. ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 99.94 की शानदार औसत से 6996 रन बनाए और उनका औसत कम से कम 5000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों में सबसे ज्यादा है. केन बेरिंगटन 58.67 के औसत के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं.
सर डॉन ब्रैडमैन का टेस्ट मैचों में अर्धशतक से शतक में कंवर्जन दर 69.05% है. जो अश्विवसनीय है. इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने 42 बार 50 रन का आंकड़ा पार किया और 29 मौकों पर उसे शतक में बदला. टेस्ट मैचों में कम से कम 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में मोहम्मद अज़हरुद्दीन का कंवर्जन रेट 51.16% रहा जो इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं. पूर्व भारतीय कप्तान के नाम टेस्ट मैचों में 22 शतक और 21 अर्धशतक दर्ज हैं.
टीम की ओर से बनाए गए रनों में सबसे ज्यादा योगदान
सर डॉन ब्रैडमैन ने अपने करियर के दौरान ऑस्ट्रेलिया द्वारा बनाए गए कुल रनों का लगभग एक चौथाई योगदान दिया. अगर हम 20 टेस्ट मैचों की कटऑफ पर बात करें तो उनका प्रतिशत (24.97%) रहा जो सबसे अधिक है. इस लिस्ट में अगला नाम जॉर्ज हेडली का है. इस कैरेबियाई दिग्गज ने अपने 22 टेस्ट मैचों के करियर में टीम के कुल रनों का 21.61% रन बनाए. हेडली के हमवतन ब्रायन लारा भी 18.96% के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं.
ब्रैडमैन के नाम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड है. 1930 की एशेज सीरीज़ में ब्रैडमैन ने सात पारियों में 139.14 की औसत से 974 रन बनाए. उन्होंने उस सीरीज़ में चार शतक लगाए, जिसमें उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ 334 रन भी शामिल था. ब्रैडमैन के अलावा सिर्फ इंग्लैंड के महान खिलाड़ी वैली हैमंड ही पांच मैचों की सीरीज़ में 900 से ज्यादा रन बना पाए थे.
किसी एक टीम के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट रन
सर डॉन ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में 5028 रन बनाए, जो किसी एक टीम के खिलाफ अब तक का सबसे अधिक रन है. ब्रैडमैन ने अपने 52 टेस्ट मैचों में से 37 अपने चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड के खिलाफ खेले और 19 शतकों और 12 अर्द्धशतकों की मदद से 5028 रन बनाए. कोई भी बल्लेबाज किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 4000 रन भी नहीं बना सका, 5000 रन तो दूर की बात है. इंग्लैंड के दिग्गज सर जैक हॉब्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3636 रन बनाए और इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें