मंडला में AAP ने तीन दिनों तक किया धरना प्रदर्शन: जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग – Mandla News

मंडला में AAP ने तीन दिनों तक किया धरना प्रदर्शन:  जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग – Mandla News


आम आदमी पार्टी ने तीन दिनों तक धरना प्रदर्शन किया।

मंडला में आम आदमी पार्टी ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट मार्ग पर तीन दिवसीय धरना प्रदर्शन किया।

.

प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने जिला अस्पताल की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में हृदय रोग विशेषज्ञ और नाक-कान-गले के डॉक्टरों की कमी है। जांच मशीनों के लिए ऑपरेटर भी नहीं हैं। उन्होंने एक माह में व्यवस्था सुधारने की मांग की।

जीतू पटवारी से महिलाओं से माफी मांगने की मांग

इस दौरान रानी अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिलाओं पर दिए गए बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों महिलाओं के खिलाफ बयानबाजी करते हैं। उन्होंने पटवारी से महिलाओं से माफी मांगने की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की ली बैठक

धरने के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। स्वर्गीय कार्यकर्ता विवेक सिंह के आवास पर जाकर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण किया। संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे ने कहा कि AAP भ्रष्टाचार के खिलाफ 2011 के आंदोलन से उभरी है।

कार्यक्रम से पहले कटरा बायपास से स्वागत रैली निकाली गई।

आम आदमी पार्टी की प्रमुख मांग

जिला अस्पताल में ह्रदय रोग, नाक कान गला, पेट की बीमारियों के विशेषज्ञ डॉक्टर नियुक्त करने, जरूरतमंद मरीजों की सोनोग्राफी की व्यवस्था करने, मेटरनिटी वार्ड में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एमडी डॉक्टरों की नियुक्तियों की मांग की है।

धरने में पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल, संगठन मंत्री रामकिशोर शिवहरे और उपाध्यक्ष राजेश वर्मा शामिल हुए।



Source link