महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए, इन 4 चीजो से बनाएं देसी ग्लोइंग स्किन लोशन, चेहरे पर आएगा गजब निखार

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए, इन 4 चीजो से बनाएं देसी ग्लोइंग स्किन लोशन, चेहरे पर आएगा गजब निखार


Last Updated:

आजकल लोग महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स पर हजारों रुपये खर्च करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बघेलखंड का एक पुराना घरेलू नुस्खा बिना किसी साइड इफेक्ट के त्वचा को प्राकृतिक नमी और चमक दे सकता है? आसान तरीक़े से …और पढ़ें

सतना. सुंदर और निखरी त्वचा पाना हर किसी की चाहत होती है, लेकिन आजकल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और केमिकल से भरे लोशन त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में बघेलखंड का एक पुराना घरेलू नुस्खा आज भी लोगों के बीच भरोसेमंद और कारगर माना जाता है. खास बात यह है कि इसे घर पर ही चार आसान चीजों से तैयार किया जा सकता है और यह हर प्रकार की स्किन पर असर दिखाता है.

बघेलखंड का पुराना नुस्खा आज भी प्रासंगिक
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस नुस्खे से बना घरेलू लोशन न केवल त्वचा को प्राकृतिक नमी देता है, बल्कि उसे लंबे समय तक मुलायम और ग्लोइंग भी बनाए रखता है. लोकल 18 से बातचीत में मीणा द्विवेदी ने बताया कि आज भी उनके छेत्र में यह देसी लोशन बनाया और इस्तेमाल किया जाता है.

लोशन बनाने के लिए सबसे पहले एक कप नारियल तेल, एक कप ग्लिसरीन और एक कप गुलाब जेल लिया जाता है. तीनों की मात्रा समान होनी चाहिए, इसके बाद इसमें थोड़ा नींबू का रस निचोड़कर अच्छे से मिक्स कर लिया जाता है. यह लोशन तैयार होने के बाद किसी साफ जार में भरकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस्तेमाल का सही तरीका
इस घरेलू लोशन का उपयोग रात को सोने से पहले या दिन में बाहर जाने से पहले किया जा सकता है. इसे चेहरे के साथ-साथ पूरी बॉडी पर भी लगाया जा सकता है. यह खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें अक्सर स्किन ड्राईनेस या रूखापन महसूस होता है.

प्राकृतिक सुंदरता का रहस्य
विशेषज्ञों का कहना है कि इसमें शामिल नारियल तेल त्वचा को पोषण देता है, गुलाब जेल ताजगी और ठंडक प्रदान करता है, ग्लिसरीन स्किन को हाइड्रेट रखती है जबकि नींबू का रस दाग-धब्बे हल्के करने में मदद करता है. यही कारण है कि यह देसी नुस्खा हर तरह की त्वचा पर कारगर साबित होता है और त्वचा को स्वस्थ व खिली हुई बनाता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़िए, इन 4 चीजो से बनाएं देसी ग्लोइंग स्किन लोशन



Source link