रायसेन में गणेश चतुर्थी की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर में 100 से अधिक स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना होगी। झांकी समिति के सदस्य गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जा रहे हैं।
.
रामलीला मैदान से एक खास प्रतिमा भोपाल के लिए रवाना हुई है। यह प्रतिमा 25 मुख और 50 हाथों वाली है। बाजार में घरों में स्थापना के लिए छोटी प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। इस साल मुकुट वाली गणेश प्रतिमाएं पसंद की जा रही हैं।
हरितालिका तीज की भी दिखी धूम इसी बीच मंगलवार को शहर में हरितालिका तीज को लेकर भी सुहागिन महिलाओं में उत्साह देखा गया। महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखा। युवतियों ने अच्छे वर की प्राप्ति के लिए व्रत किया। महिलाओं ने घरों और मंदिरों में सामूहिक रूप से रात भर शिव-पार्वती की पूजा की। सोलह श्रृंगार से सजकर पुरोहित से कथा सुनी और भजन-कीर्तन किया।
मिट्टी से बनी गौरी-शंकर की प्रतिमा की पूजा की गई। मां पार्वती को सुहाग सामग्री चढ़ाई गई। बुधवार सुबह मिश्र तालाब पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचीं। उन्होंने शिव-पार्वती की प्रतिमा और पूजन सामग्री का विसर्जन किया। सूर्योदय के बाद व्रत का पारण किया गया।
बाजार में लोगों तरह-तरह की गणेश प्रतिमाएं आईं
