लौट आया 150 km/h वाला बवंडर, डाला गदर स्पैल, कोच गंभीर तो खुशी से गदगद हो गए!

लौट आया 150 km/h वाला बवंडर, डाला गदर स्पैल, कोच गंभीर तो खुशी से गदगद हो गए!


Last Updated:

बुच्ची बाबू टूर्नामेंट में उमरान मलिक ने ओडिशा के खिलाफ दो विकेट लेकर शानदार वापसी की, उनका स्टंप्स उड़ाने वाला वीडियो वायरल है, KKR ने उन्हें 75 लाख में खरीदा था.

लौट आया 150 km/h वाला बवंडर, डाला गदर स्पैल, कोच गंभीर तो खुशी से गदगद हो गए!उमरान मलिक
नई दिल्ली: एक समय था जब भारत में मेन क्रिकेट सीज़न शुरु शुरु होने से पहले शीशमहल ट्राफ़ी , माइनदौल्ला टूर्नामेंट और बुच्ची बाबू जैसे टूर्नामेंट खिलाड़ियों की वापसी का सबसे बड़ा प्लेटफार्म माने जाते थे .यमय के साथ इन टूर्नामेंट का अस्तित्व धूमिल होने लगा था पर इस बार के बुच्ची बाबू टूर्नामेंट से कई खिलाड़ियों ने तहलका मचाया हुआ है.

सरफराज खान के 2 शतकों के बाद अब स्टार पेसर उमरान मलिक ने मंगलवार को क्रिकेट मैदान पर वापसी की. उन्होंने ओडिशा के खिलाफ मैच में जम्मू-कश्मीर के लिए खेलते हुए 2 विकेट चटकाए.

दो गेंद में उखाड़े दो स्टंप…. उमरान मलिक का तूफानी कमबैक, लौट आया टीम इंडिया का हथियार

मलिक का मैजिकल कमबैक!
आईपीएल की सबसे तेज गेंद फेंकने वाले उमरान के ये दो विकेट इसलिए खास रहे, क्योंकि उन्होंने ओडिशा के दोनों ओपनिंग बल्लेबाज, बिनाया के और टी मुंडे को दो गेंदों में आउट किया. पारी के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद को टी मुंडे ने डिफेंड करने का प्रयास किया, लेकिन गेंद उनके बैट का किनारा लेकर स्टंप्स को बिखेरती हुई निकल गई. उमरान मलिक का स्टंप्स उड़ाने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वहीं जब उमरान पारी के चौथे ओवर में गेंदबाजी करने आए, तो इस बार उन्होंने बिनाया के को बोल्ड कर दिया.उमरान मलिक का यह मार्च 2024 के बाद पहला क्रिकेट मैच रहा. इससे पहले उनका आखिरी मैच आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आया था. आईपीएल 2025 से पहले SRH ने उन्हें रिलीज कर दिया था, वहीं मेगा ऑक्शन में KKR ने 75 लाख रुपये की बोली लगाकर उन्हें अपने स्क्वाड में शामिल किया, लेकिन वो इससे पहले सीजन में कोई मैच खेल पाते, उन्हें चोट आ गई. चेतन सकारिया को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था.



Source link