वह एक पाखंडी हैं गौतम गंभीर पर आग बबूला हुआ ये भारतीय क्रिकेटर, जमकर सुनाई खरी-खोटी

वह एक पाखंडी हैं गौतम गंभीर पर आग बबूला हुआ ये भारतीय क्रिकेटर, जमकर सुनाई खरी-खोटी


एशिया कप की  शुरुआत में अब बस कुछ दिनों का समय रह गया है. इसी बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को खरी खोटी सुनाते हुए जमकर निशाना साधा.  तिवारी ने गंभीर को आगामी एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर ‘पाखंडी’ कह कर बुलाया. एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से यूएई में होगी, जिसमें एशिया की 8 टीमें हिस्सा लेंगी.  भारत पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ ग्रुप ए में शामिल है.  भारत और पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच खेला जाना है…

कह डाला गंभीर को पाखंडी

क्रिकेटट्रैकर से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “मुझे हमेशा से महसूस होता था कि गंभीर एक पाखंडी हैं.  क्योंकि, ये वहीं हैं जिन्होंने कहा था कि हम पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे. जब वे टीम इंडिया के कोच नहीं थे.  अब वो क्या करेंगे? वे उस टीम के कोच हैं जो पाकिस्तान के खिलाफ खेलने जा रही है. वो भारत के हेड कोच के पद से इस्तीफा क्यों नहीं दे देते ? कह दें मैं टीम का हिस्सा नहीं रहूंगा क्योंकि आप पाकिस्तान के खिलाफ खेलने जा रहे हैं.”

Add Zee News as a Preferred Source


जायसवाल को ना लेने पर भी सवाल
तिवारी ने गंभीर पर जायसवाल को टीम में शामिल ना करने पर भी सवाल उठाते हुए कहा, ” गंभीर वही हैं, जिन्होंने कभी कहा था जायसवाल भारतीय टीम का भविष्य हो सकते हैं. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था जायसवाल ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें ज्यादा दिन तक टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता है. अब जब वे खुद हेड कोच हैं तो जायसवाल टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऐसा क्यों?

हमेशा से पाखंडी लगे गंभीर
“इन दोनों ही बयानों से हटकर, ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो गंभीर ने कहा, लेकिन किया बिल्कुल उसके उल्टा. इसलिए मुझे हमेशा से ये लगता है की वे एक पाखंडी हैं और वे पहले से रहे हैं.”

ये भी पढ़ें: एशिया कप से पहले टीम इंडिया पर अफरीदी ने कर दिया ऐसा कमेंट, करोड़ों भारतीयों को नहीं हुआ यकीन



Source link