Last Updated:
sunil Shetty Angry at Mimicry Artist: सेलिब्रिटीज की नकल उतारना लोगों को एक पसंदीदा काम है. लेकिन कई बार गलतियां भी हो जाती है. ऐसा ही कुछ हुआ यहां और मिमक्री आर्टिस्ट पर जमकर बरस गए सुनील शेट्टी.
दरअसल, भोपाल के करोंद चौराहा पर जन्माष्टमी के लिए मटकी फोड़ का आयोजन किया गया था. इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर सुनील शेट्टी शामिल हुए थे. इस दौरान कार्यक्रम में आए एक मिमिक्री आर्टिस्ट ने सुनील शेट्टी की नकल उतारने की कोशिश की, जिस पर वह अपना आपा खो बैठे और मिमिक्री आर्टिस्ट को खरी-खोटी सुना दी. मिमिक्री आर्टिस्ट ने सुनील शेट्टी की फिल्म ‘धड़कन’ के उनके डायलॉग्स की नकल की थी.
मिमिक्री आर्टिस्ट ने मांगी माफी
इस पर मिमिक्री आर्टिस्ट उनसे माफी मांगते नजर आते हैं और कहते हैं कि मैं आपकी नकल करने की कोशिश नहीं कर रहा था, जिस पर सुनील शेट्टी ने कहा कि ‘कोशिश करना भी नहीं चाहिए. अभी सुनील शेट्टी बनने में तुझे बहुत समय लगेगा. सिर्फ पीछे बाल बांधने से कुछ नहीं होता, बच्चा है. सुनील शेट्टी की एक्शन फिल्में देखी नहीं इसने, वरना कभी बोले तो आजमा भी सकता हूं.’
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर अब उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस की तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही हैं. कुछ फैंस उनके इस बर्ताव को लेकर नाराज नजर आए तो कुछ लोगों का कहना है कि दिग्गज कलाकारों का यह फर्ज बनता है कि छोटे आर्टिस्ट को ऊपर उठाएं.