हैंडसम, HOT, बंदे की पर्सनैलिटी… अभिषेक शर्मा की पाकिस्तानी लड़कियों में दीवानगी, डेट छोड़िए स्वयंवर को तैयार!

हैंडसम, HOT, बंदे की पर्सनैलिटी… अभिषेक शर्मा की पाकिस्तानी लड़कियों में दीवानगी, डेट छोड़िए स्वयंवर को तैयार!


भारतीय टी20 टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 9 सितंबर से शुरू हो रहे एशिया कप में गेंदबाजों की बखिया उधेड़ते नजर आएंगे. 14 सितंबर को भारत की टक्कर पाकिस्तान से है, जिसमें अभिषेक शर्मा का फोकस पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने पर होगा. इससे पहले पाकिस्तान में अभिषेक शर्मा के खूब चर्चे हैं. दरअसल, पाकिस्तानी लड़कियां इस युवा बल्लेबाज की दीवानी हैं. तारीफ तक तो ठीक, कई लड़कियों ने तो अभिषेक को शादी मेटैरियल बताते हुए सीधा स्वयंवर रचाने का ऑफर तक दे दिया.

पाकिस्तान में अभिषेक नाम का हल्ला…

जानते हैं एशिया कप से पहले ही पाकिस्तान में अभिषेक-अभिषेक क्यों चल रहा है? दरअसल, अभी अभिषेक का बल्ला नहीं बल्कि उनकी पर्सनैलिटी का जादू चल रहा है… कोई अभिषेक को शादी मैटेरियल बता रहा है, तो कोई उनकी हॉट पर्सनैलिटी पर मरा जा रहा है. किसी लड़की ने अभिषके को ‘लुकिंग शो हॉट’ कहा तो किसी को यह भारतीय बल्लेबाज फुल शादी मैटेरियल लगा. कुछ ने उन्हें ‘हैंडसम’ बताया.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: विराट कोहली के नाम एशिया कप में ये अद्भुत रिकॉर्ड, दुनिया में कोई और बल्लेबाज नहीं कर सका ऐसा

लड़कियों में जबरदस्त क्रेज

आपको बता दें कि पाकिस्तान की मशहूर यू-ट्यूबर सना अमजद हैं. सना अक्सर भारत और पाकिस्तान के बीच कंपेरिजन वीडियो बनाती हैं, लेकिन इस बार उन्होंने वीडियो बनाया टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और PSL से नये-नये उभरे पाकिस्तानी क्रिकेटर सैम अयूब को लेकर… अब सैम अयूब को पाकिस्तानी यू-ट्यूबर ने इसलिए चुना, क्योंकि उन्हें भी पाकिस्तान में ठीक उसी तरह पसंद किया जाता है जैसे भारत में अभिषेक शर्मा को, लेकिन मजे की बात जानते हैं कि अभिषेक को देखते ही पाकिस्तानी लड़कियां सैम अयूब को भूल बैठीं.

ये भी पढ़ें: इतिहास रचने को तैयार… अब इस लीग में धमाल मचाने उतरेंगे अश्विन! IPL से संन्यास लेने के कुछ घंटे बाद आई बड़ी खबर

अभिषेक की पर्सनैलिटी पर फिदा

जब सना अमजद ने पूछा, ‘दोनों में से ज्यादा हैंडसम कौन है तो जवाब आया, ‘ये इंडियन, अभिषेक शर्मा, हां जी अभिषेक शर्मा. सैम अयूब नहीं पसंद आया. नहीं मुझे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का कोई भी खिलाड़ी अच्छा नहीं लगता है, क्योंकि एक तो वो खेलते अच्छा नहीं है. दूसरा उनकी पर्सनैलिटी भी नहीं है.’ जब ये पूछा गया, ‘अच्छा सैम अयूब और अभिषेक शर्मा की बात करें तो दोनों की पर्सनैलिटी में क्या फर्क दे रही हैं, तो जवाब मिला ‘आप, देखें कितना प्यारा है ये अभिषेक. कितना लंबा भी लग रहा है. मतलब लग रहा है कि बंदे की पर्सनैलिटी है.’

https://www.youtube.com/watch?v=FscRBVG-rhs

डिनर डेट के लिए भी अभिषेक को ही चुना

पाकिस्तानी लड़कियों को ना केवल अभिषेक शर्मा की पर्सनैलिटी पसंद है, बल्कि जब पाकिस्तानी लड़कियों को डिनर डेट पर जाने की चॉइस दी गई तो ज़्यादा लड़कियों ने अभिषेक शर्मा को ही चुना और अभिषेक को चुनने वाली लड़की एक दो नहीं बल्कि उनका स्कोर 98 फीसदी से ज़्यादा था. बता दें कि एक वक्त था, जब पाकिस्तान की लड़कियों पर बाबर आजम से ज़्यादा विराट कोहली का क्रेज था, लेकिन वक्त भले ही बदल गया है मगर पाकिस्तानी लड़कियों के जज्बात नहीं बदले हैं. कल तक उन्हें इंडियन विराट पसंद था, अब विराट की जगह अभिषेक शर्मा ने ले ली है.



Source link