1 गेंद पर 22 रन… छक्कों का तूफान, 14 गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज का असंभव कारनामा! वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका

1 गेंद पर 22 रन… छक्कों का तूफान, 14 गेंदों में फिफ्टी ठोकने वाले बल्लेबाज का असंभव कारनामा! वर्ल्ड क्रिकेट में तहलका


आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले एक बल्लेबाज ने टी20 मैच में एक गेंद पर 22 रन लूट लिए. यह वही बल्लेबाज ने जिसने आईपीएल 2025 में सिर्फ 14 गेंदों में अर्धशतक जमा दिया था. फैंस समझ गए होंगे कि हम यहां बात कर रहे हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड की. शेफर्ड ने कैरिबियन प्रीमियर लीग 2025 में गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच हुए मुकाबले में तूफानी बैटिंग से तहलका मचाया.

एक गेंद पर बनाए 22 रन

शेफर्ड ने इस मुकाबले में 34 गेंदों में 73 रन की पारी खेली, लेकिन उन्होंने एक गेंद पर 22 रन लूटकर सुर्खियां बटोरीं. यह हुआ पहली पारी के 15वें ओवर में जब किंग्स के कप्तान डेविड वीज ने तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस को गेंद थमाई. थॉमस को तीसरी लीगल गेंद 5 बार फेंकनी पड़ी. उन्होंने नो-बॉल से शुरुआत की, शेफर्ड को फ्री हिट दी और फिर एक वाइड गेंद फेंकी. इसके बाद एक और फ्रंट-फुट नो बॉल हुई, जिसे बल्लेबाज ने डीप मिड-विकेट के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया. शेफर्ड ने फ्री हिट पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का लगाया.

Add Zee News as a Preferred Source


नो बॉल का हूटर फिर से बज गया, जिससे किंग्स के कोच डैरन सैमी डगआउट में गुस्से से भर गए. थॉमस खुद निराश थे. हालांकि, इसके बाद आखिरकार 5वें प्रयास में उन्होंने लीगल गेंद फेंकी, लेकिन नतीजा सिक्स ही था. इस तरह एक लीगल गेंद पर 22 रन बने.





Source link