Bhopal Crime News: लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोपी फरहान पर चलेगा केस, कोर्ट में 1 सितंबर को सुनवाई

Bhopal Crime News: लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोपी फरहान पर चलेगा केस, कोर्ट में 1 सितंबर को सुनवाई


Last Updated:

Madhya Pradesh News: भोपाल में लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोपी फरहान पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है. पुलिस से भागने की कोशिश में उसके पैर में गोली लगी.

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोपी फरहान पर चलेगा केस, 1 सितंबर को सुनवाईभोपाल में लव जिहाद का आरोपी फरहान कोर्ट में पेश
Bhopal News: भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है. लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और धमकाने के आरोपी फरहान के खिलाफ अब कोर्ट में केस चलेगा. डीजे कोर्ट में इस मामले की सुनवाई 1 सितंबर को निर्धारित की गई है. आरोपी फरहान के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता कानून, जबरन गर्भपात, और आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है.

शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस की पिस्टल छीनने की कोशिश
इस मामले में एक और चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब फरहान पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश करने लगा. रातीबड़ थाना क्षेत्र में पुलिस जब उसे कोर्ट ले जा रही थी, उसी दौरान उसने टॉयलेट करने का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई और भागने की कोशिश की,जब पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो फरहान ने एक अधिकारी की पिस्तौल छीनने का प्रयास किया. इसी दौरान हाथापाई में पिस्टल से गोली चल गई, जो फरहान के दाहिने पैर पर जा लगी. इसके बाद उसे फिर से पकड़ लिया गया.

तीन मामलों में आरोप तय, 307 की भी धारा जोड़ी गई
पुलिस ने फरहान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या की कोशिश) के तहत भी मामला दर्ज किया है. उसके ऊपर तीन मुख्य मामलों में आरोप तय किए गए हैं:-

धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप.

आईटी एक्ट के अंतर्गत अश्लील फोटो और वीडियो के ज़रिए ब्लैकमेल करने का आरोप.

जबरन गर्भपात कराने का आरोप, जो पीड़िता की शिकायत के बाद जोड़ा गया.

सभी मामलों में अब डीजे कोर्ट में सुनवाई होगी.

1 सितंबर को होगी अगली सुनवाई
अब इस पूरे मामले की सुनवाई जिला न्यायालय (डीजे कोर्ट) में 1 सितंबर को होगी. फरहान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. इस हाई-प्रोफाइल केस को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. फरहान का मामला भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है. लव जिहाद, ब्लैकमेलिंग और महिला उत्पीड़न जैसे गंभीर मामलों में आरोपी फरहान पर अब कानून का शिकंजा कसता जा रहा है. आने वाले दिनों में यह केस और भी महत्वपूर्ण मोड़ ले सकता है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

लव जिहाद और ब्लैकमेलिंग के आरोपी फरहान पर चलेगा केस, 1 सितंबर को सुनवाई



Source link