Gold-Silver Price Today: गणेश चतुर्थी पर महंगा हुआ सोना, चांदी की चमक हुई कम, जानें आज के ताजा रेट

Gold-Silver Price Today: गणेश चतुर्थी पर महंगा हुआ सोना, चांदी की चमक हुई कम, जानें आज के ताजा रेट


Gold-Silver Price 27 August 2025: देशभर में आज भगवान श्रीगणेश के आगमन के दिन सोने-चांदी के बाजारों में हलचल तेज है. इसी बीच राजधानी भोपाल के सराफा में आज सोने के भाव में 100 रुपए की तेजी दिखी है तो वहीं चांदी 610 रुपए सस्ती हुई है. एमपी की राजधानी भोपाल में आज बुधवार (27 अगस्त) को भारतीय बाजार के मुताबिक, बाजार शुरू होने तक सोने और चांदी के भाव कुछ इस प्रकार हैं:

– भोपाल में 22 कैरेट सोने का रेट
आज: 92,785 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 92,666 रुपए/10 ग्राम

– भोपाल में 24 कैरेट सोने के दाम
आज: 101,190 रुपए/10 ग्राम
बीते दिन: 101,090 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भोपाल में चांदी का भाव
आज: 116,360 रुपए/1 किलो
बीते दिन: 116,970 रुपए प्रति किलो

सोना महंगा, चांदी हुई सस्ती
देशभर में आज गणेश चतुर्थी के दिन सोने के भाव में एक बार फिर तेजी आई है. जिसके बाद सोना सिर्फ 90 रुपए महंगा हुआ है. वहीं चांदी 610 रुपए सस्ती हुई है. इसी बीच आज येलो मेटल कहे जाने वाले सोने के शुरुआती कारोबार में कितनी तेजी आई है यहां जाने. वहीं देश में आज गोल्ड-सिल्वर रेट कुछ इस प्रकार से हैं:

– भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट
आज: 101,270 रुपए प्रति 10 ग्राम
बीते दिन: 101,180 रुपए प्रति 10 ग्राम

– भारत में चांदी का भाव
आज: 116,440 रुपए प्रति 1 किलो
बीते दिन: 117,050 रुपए/किलो

हॉलमार्क ही है असली सोने की पहचान
अगर आप सोने के गहने खरीदने जा रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी से समझौता न करें. हॉलमार्क देखकर ही गहने खरीदें, क्योंकि यही सोने की सरकारी गारंटी है. भारत में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) हॉलमार्क का निर्धारण करता है. हर कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग होते हैं, जिसे ध्यान से रखकर ही सोना खरीदें. अगर आप ऐसा नही करते हैं तो आपके सोने में मिलावट भी हो सकती है तो हमेशा जांच परख कर ही खरीदी करें.

नोट- हमारे द्वारा दी गई सोने-चांदी की दरें सांकेतिक हैं और इसमें जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं. सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें.



Source link