करुण नायर को लेकर बड़ी खबर, अब ये नया बल्लेबाज टीम में लेगा उनकी जगह, अचानक हुआ बड़ा ऐलान

करुण नायर को लेकर बड़ी खबर, अब ये नया बल्लेबाज टीम में लेगा उनकी जगह, अचानक हुआ बड़ा ऐलान


करुण नायर को 8 साल बाद भारत की टेस्ट टीम में मौका मिला था, लेकिन वह इस मौके को भुना नहीं पाए. करुण नायर ने एक के बाद एक सुनहरे मौकों को बर्बाद कर दिया. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में करूण नायर बुरी तरह नाकाम साबित हुए. इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान करूण नायर ने 8 पारियों में 0, 20, 31, 26, 40, 14, 57 और 17 रन के स्कोर ही बनाए. भारतीय टेस्ट टीम में करुण नायर की वापसी पर भी अब सस्पेंस है. अटकलें हैं कि करूण नायर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है. करूण नायर ने भारत के लिए 10 टेस्ट मैचों में 41.35 की औसत से 579 रन बनाए, जिसमें नाबाद 303 रनों की ऐतिहासिक पारी शामिल है.

करुण नायर को लेकर बड़ी खबर

गुरुवार से भारतीय घरेलू क्रिकेट सीजन (2025-26) की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से हो रही है. इसी बीच करुण नायर और विदर्भ क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है. करुण नायर के बारे में यह सूचना बहुत पहले मिली थी कि वह आगामी रणजी सीजन कर्नाटक की तरफ से खेलेंगे. लेकिन, अब विदर्भ क्रिकेट टीम में उनकी जगह कौन लेगा, इसकी पुष्टि हो गई है. करुण नायर पिछले दो घरेलू सीजन से विदर्भ क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे थे, लेकिन उन्होंने 2025-26 सीजन के लिए अपनी घरेलू टीम कर्नाटक लौटने का फैसला किया है. विदर्भ क्रिकेट टीम ने करुण की जगह रवि कुमार समर्थ को शामिल करने का फैसला किया है.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने वाले 5 खूंखार बल्लेबाज, एक तो ठोक चुका है 27 गेंद पर 100, तीन का भारत से गहरा नाता

अब ये नया बल्लेबाज टीम में लेगा उनकी जगह

जैसा प्रदर्शन करुण नायर ने विदर्भ के लिए किया था, उसे देखते हुए विदर्भ टीम में उनकी जगह लेना आसान नहीं है, लेकिन रविकुमार के लिए नई टीम में खुद को साबित करने का यह अच्छा मौका है. समर्थ कर्नाटक से संबंध रखते हैं और इसी टीम के लिए 2013 से 2024 तक खेले हैं. 2024-25 सीजन के लिए वह उत्तराखंड चले गए थे. समर्थ, करुण नायर और गणेश सतीश के बाद विदर्भ के लिए खेलने वाले कर्नाटक के तीसरे क्रिकेटर हैं. करुण नायर का पिछले रणजी सीजन में बेहतरीन प्रदर्शन रहा था, और उन्होंने विदर्भ को चैंपियन बनाने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

9 मैचों में 863 रन बनाए थे

करुण ने पिछले रणजी सीजन के 9 मैचों में 863 रन बनाए थे. इसी प्रदर्शन के आधार पर लगभग 8 साल बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की थी. उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था. 32 साल के रविकुमार समर्थ ओपनिंग बल्लेबाज हैं. 95 फर्स्ट क्लास मैचों की 166 पारियों में 15 शतक और 35 अर्धशतक लगाते हुए वह 6,157 रन बना चुके हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 235 रन है.

टी20 क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले 4 खूंखार बल्लेबाज, बना दिया असंभव जैसा महारिकॉर्ड

करुण नायर को टीम इंडिया में मौका मिलेगा या नहीं?

इंग्लैंड दौरे के बाद भारत अक्टूबर-नवंबर में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के साथ घरेलू सीजन की शुरुआत करेगा. हालांकि, करूण नायर को मौका मिलेगा या नहीं यह बड़ा सवाल है. करुण नायर ने हाल ही में कहा था, ‘मैं बहुत आगे के बारे में नहीं सोच रहा हूं. मैं बस दिन-ब-दिन आगे बढ़ रहा हूं. आप जानते हैं कि मैं उन सभी चीजों पर काम करने की कोशिश कर रहा हूं, जिन पर मैं काम कर सकता हूं और पिछली सीरीज से सीख रहा हूं. और फिर, जैसे-जैसे समय आएगा, हमें पता चलेगा कि आगे क्या होने वाला है. लेकिन मेरे लिए, यह दिन-ब-दिन खुद पर काम करने और हर दिन अपनी फिटनेस में सुधार करने के बारे में है.’



Source link