कहीं डार्क तो कहीं वाइट… बप्पा के लिए बन रहे ऐसे मोदक जिन्हें देख मुंह में आ जाएगा पानी!

कहीं डार्क तो कहीं वाइट… बप्पा के लिए बन रहे ऐसे मोदक जिन्हें देख मुंह में आ जाएगा पानी!


मोदक रेसिपी: गणेश चतुर्थी का पर्व आते ही हर घर-आंगन में उत्साह और भक्ति का माहौल बन जाता है. परंपरा के अनुसार, गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाया जाता है क्योंकि माना जाता है कि यह उनका सबसे प्रिय पकवान है.

पारंपरिक गुड़ और नारियल वाले मोदक तो हर साल बनते ही हैं, लेकिन इस बार एक नया ट्रेंड धूम मचा रहा है चॉकलेट मोदक. बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक, सभी इन मॉडर्न ट्विस्ट वाले मोदकों को लेकर काफी उत्साहित हैं. स्वाद में लाजवाब और बनाने में आसान, ये चॉकलेट मोदक बप्पा के साथ-साथ आपके परिवार का भी मन मोह लेंगे.

तीन खास और आसान चॉकलेट मोदक रेसिपी

डार्क चॉकलेट मोदक हेल्दी और रिच स्वाद

सामग्री:

खोया (मावा) – 1 कप

पिसी हुई चीनी ½ कप

कोको पाउडर – 2 चम्मच

डार्क चॉकलेट – 100 ग्राम

विधि:

खोये को धीमी आंच पर हल्का भून लें.

इसमें चीनी और कोको पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं.

डार्क चॉकलेट को डबल बॉयलर से पिघलाएं और मिश्रण में डाल दें.

अब मोदक के सांचे में भरकर सेट कर लें.

कुछ ही देर में हेल्दी डार्क चॉकलेट मोदक तैयार हैं.

बच्चों के फेवरेट

सामग्री:

वाइट चॉकलेट – 200 ग्राम

नारियल बुरादा ½ कप

कंडेंस्ड मिल्क ¼ कप

ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम) बारीक कटे हुए

विधि:

वाइट चॉकलेट को पिघलाकर उसमें नारियल बुरादा और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं.

अब इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.

मिश्रण को सांचे में डालकर 10 मिनट फ्रिज में सेट कर लें.

ठंडे और लजीज वाइट चॉकलेट मोदक तैयार हैं.

सामग्री:

दूध ½ कप

खोया – 1 कप

मिल्क पाउडर ½ कप

लिक्विड मिल्क चॉकलेट – 100 ग्राम

इलायची पाउडर – 1 चुटकी

विधि:

खोये को हल्की आंच पर भूनकर उसमें मिल्क पाउडर और इलायची पाउडर डालें.

अब इसमें लिक्विड चॉकलेट मिलाकर चलाते रहें.

जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे मोदक के सांचे में डालकर जमने दें.

मुलायम और मीठे मिल्क चॉकलेट मोदक बप्पा और आपके परिवार को खुश कर देंगे.

क्यों खास हैं चॉकलेट मोदक?

खंडवा के अग्रवाल स्वीट्स के मालिक मेहुल अग्रवाल बताते हैं कि ट्रेडिशनल मोदक जहां गुड़ और नारियल से बनते हैं, वहीं चॉकलेट मोदक आधुनिक स्वाद का तड़का लगाकर बनाए जाते हैं. बच्चे इन्हें बड़े चाव से खाते हैं और बड़ों को भी इनका नया फ्लेवर पसंद आता है.”

स्वाद और भक्ति का संगम

गणेश चतुर्थी का मज़ा तभी पूरा होता है जब उसमें स्वाद और भक्ति दोनों का मेल हो. चॉकलेट मोदककेवल बप्पा को प्रसन्न करते हैं, बल्कि पूरे परिवार के चेहरे पर भी मुस्कान ले आते हैं. इस बार बप्पा को चढ़ाइए ये तीन आसान और स्वादिष्ट चॉकलेट मोदक, और त्यौहार को बना दीजिए और भी मीठा और यादगार.



Source link