कितनी है वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की सैलरी? टीम इंडिया के गेंदबाज को धो डाला, फैंस को आ गई वीरू की याद

कितनी है वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर की सैलरी? टीम इंडिया के गेंदबाज को धो डाला, फैंस को आ गई वीरू की याद


Virender Sehwag son Aaryavir Sehwag: भारत के दिग्गज क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर से चर्चा में है. अपनी बल्लेबाजी से दुनिया के बड़े-बड़े गेंदबाजों में खौफ भर देने वाला यह खूंखार बैटर इस बार बेटे को लेकर चर्चा में है. सहवाग के बेटे आर्यवीर ने उनकी तरह बनने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं. इसकी एक झलक दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL 2025) में देखने को मिली. बुधवार को सेंट्रल दिल्ली किंग्स के लिए ईस्ट दिल्ली राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए आर्यवीर ने सुर्खियां बटोरीं.

नवदीप सैनी को जड़े 2 चौके

आर्यवीर ने अपनी पहली झलक दिखाई, जिससे यह साबित हुआ कि उनमें अपने पिता की आक्रामक बल्लेबाजी की झलक है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आर्यवीर ने भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज नवदीप सैनी के तीसरे ओवर में लगातार दो चौके जड़े. इसे देखकर सभी हैरान हो गए. नवदीप अपनी तेजी के लिए मशहूर हैं और टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके हैं. उन्होंने भारत के लिए 2 टेस्ट, 8 वनडे और 11 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है. वह अभी वापसी की लड़ाई लड़ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: ​6, 4, 4, 4, 4, 6…ऋतुराज ने भुवनेश्वर कुमार की बुरी तरह कर दी कुटाई, रिंकू सिंह की टीम ने मचा दिया गर्दा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

ओपनिंग करते हुए आर्यवीर पांचवें ओवर में रौनक वाघेला के खिलाफ भी दो और चौके लगाए. हालांकि, वह उसी ओवर में 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हो गए. सोशल मीडिया पर आर्यवीर की इन पारियों का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह आक्रामक होकर गेंदबाजों पर हमला करते नजर आ रहे हैं. इसके बाद उनकी उम्र और सैलरी को लेकर काफी चर्चा होने लगी. आर्यवीर के बारे में जानने के लिए लोग काफी उत्सुक नजर आए.

 

 

आर्यवीर की सैलरी कितनी?

सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने इस युवा खिलाड़ी को 8 लाख रुपये की मोटी रकम में खरीदा है. 18 वर्षीय आर्यवीर दिल्ली की अंडर-19 क्रिकेट टीम का भी हिस्सा हैं. अपने पिता की तरह आर्यवीर भी एक आक्रामक सलामी बल्लेबाज हैं. सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने उन्हें कई टीमों से बोली लगाने के बाद अपनी टीम में शामिल किया.

ये भी पढ़ें: कौन है पृथ्वी शॉ की गर्लफ्रेंड? गणेश चतुर्थी पर इस ‘मिस्ट्री गर्ल’ के साथ की पूजा, वायरल फोटो ने मचाई सनसनी

दिल्ली प्रीमियर लीग में कोहली का भतीजा

 संयोगवश विराट कोहली के भतीजे का नाम भी आर्यवीर है. उन्हें साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 1 लाख रुपये में खरीदा है. कोहली के भतीजे आर्यवीर एक लेग-स्पिनर हैं. उनकी टीम की कप्तानी दिल्ली रणजी ट्रॉफी के कप्तान और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के स्टार आयुष बदोनी हैं.





Source link