कौन हैं BJP विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा? कलेक्टर को दिखाया मुक्का

कौन हैं BJP विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा? कलेक्टर को दिखाया मुक्का


Last Updated:

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड में खाद की किल्लत को लेकर हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच जमकर बहस हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि विधायक ने कलेक्टर को…और पढ़ें

कौन हैं BJP विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा? कलेक्टर को दिखाया मुक्काभिंड में विधायक और कलेक्टर में बहस.
भिंड. मध्य प्रदेश के भिंड जिले में उस वक्त हंगामा हो गया जब बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा और कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव के बीच जमकर बहस हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि विधायक ने कलेक्टर पर मुक्का तान दिया. उन्हें मारने हाथ उठाया. इसी तनातनी में कलेक्टर ने कहा कि मैं चोरी करने नहीं दूंगा. ये सुनते ही विधायक नरेंद सिंह कुशवाहा और भड़क गए. फिर वो कहते हैं तू है सबसे बड़ा चोर. इतने में कलेक्टर भी विधायक को उंगली दिखाते हैं. मामला बिगड़ता देख मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव करने आते हैं. अब विधायक और कलेक्टर के बीच हुई तू तू मैं मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

वीडियो में नोंकझोंक के दौरान विधायक नरेंद सिंह कुशवाहा से औकात में रहने की बात करते हैं, जिसके जवाब में भाजपा विधायक मुक्का तान देते हैं. फिर कहते हैं कि ‘तू जानता नहीं है मुझे’. विधायक ने कहा कि वे कुछ किसानों के साथ खाद की समस्या को लेकर कलेक्टर से मिलने उनके बंगले पर पहुंचे थे. जब वे बाहर मिलने नहीं आए तो किसान नारेबाजी करने लगे. उन्होंने कहा कि कुछ देर बाद कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव गेट पर आए और सुरक्षाकर्मियों को गेट बंद करने के लिए निर्देशित किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया.

विधायक ने कलेक्टर को कह डाला चोर

वीडियो में कलेक्टर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘मैं रेत चोरी नहीं चलने दूंगा’, जिसके जवाब में विधायक ने कहा कि ‘सबसे बड़ा चोर तू है’. इस दौरान वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी दोनों को एक दूसरे से दूर करने की कोशिश करते रहे. इसके बाद कलेक्टर बंगले के अंदर चले गए और विधायक किसानों की समस्याओं और कलेक्टर के रवैये को लेकर वहीं धरने पर बैठ गए. मामले के तूल पकड़ने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव पाठक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और विधायक को समझने का प्रयास करने लगे.

यह पहली बार नहीं है जब विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा ने अपनी ही सरकार को कठघरे में खड़ा किया हो. लगभग 9 साल पहले भी उन्होंने इसी तरह अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल उठाए थे. 63 साल के नरेंद्र सिंह कुशवाह भिंड विधानसभा से BJP के विधायक हैं. 2012 में ग्वालियर की एमपी एमएलए कोर्ट ने नरेंद्र सिंह कुशवाहा और उनके बेटे समेत 6 लोगों को शराब तस्करी की कार्रवाई में बाधा डालने और पुलिस से मारपीट के मामले में 6 महीने की सजा सुनाई थी.

Preeti George

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ें

Preeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

कौन हैं BJP विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा? कलेक्टर को दिखाया मुक्का



Source link