खजराना गणेश मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़: मैथिली ठाकुर की भजन संध्या के साथ होंगे कई आयोजन – Indore News

खजराना गणेश मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़:  मैथिली ठाकुर की भजन संध्या के साथ होंगे कई आयोजन – Indore News



इंदौर का खजराना गणेश मंदिर लाखों भक्तों की आस्था का प्रतिक हैं। दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन को आते है। गणेश चतुर्थी के दस दिन रोजाना हजारों भक्त खजराना गणेश के दर्शन करने आते है। मंदिर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है, जो देर रा

.

बुधवार को गणेश चतुर्थी पर्व की शुरुआत के साथ हजारों भक्तों ने भगवान के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। मंदिर में रोजाना कई आयोजन होंगे। साथ ही रोजाना अलग-अलग प्रकार के लड्‌डूओं का भोग भी खजराना गणेश को अर्पित किया जाएगा। वहीं 3 सितंबर को भजन गायिका मैथिली ठाकुर की भजन संध्या का आयोजन भी मंदिर परिसर में किया गया है।

आगामी दिनों में लगेगा इन लड्‌डूओं का भोग

भक्त मंडल द्वारा गुरुवार को अजवाइन के लड्डू, शुक्रवार को मूंग के लड्डू, शनिवार को चवले (चना) के लड्डू और रविवार को उड़द के लड्डू अर्पित होंगे। सोमवार, 1 सितंबर को गोंद के लड्डू, 2 सितंबर को बेसन के लड्डू, 3 सितंबर को मोतीचूर के लड्डू, 4 सितंबर को बड़ी बूंदी के लड्डू और 5 सितंबर को फरियाली ड्रायफ्रूट्स के लड्डू का भोग भगवान गणेश को अर्पित किया जाएगा।

मंदिर प्रबंधन के मुताबिक रोजाना लगभग 20 हजार लड्डुओं सहित कुल 3 लाख से अधिक लड्डुओं का भोग खजराना गणेश को लगाया जाएगा। इसे देश का संभवतः पहला ऐसा आयोजन बताया जा रहा है।

खजराना गणेश मंदिर में होने वाले आयोजन

  • 28 अगस्त: दोपहर 2 बजे दृष्टि बाधित बच्चों द्वारा मंगलाचरण तथा शाम 7 बजे कल्पना झोकरकर की संगीतमय प्रस्तुति होगी।
  • 29 अगस्त: दोपहर 2 बजे शालेय छात्र-छात्राओं द्वारा गायन होगा और शाम 7.30 बजे नेशनल स्कूल ऑफ कत्थक द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
  • 30 अगस्त: शाम 5 बजे अन्नक्षेत्र के आजीवन सदस्यों का सम्मान होगा। इस अवसर पर स्नेह भोज का आयोजन भी किया है। इसी दिन रात 8 बजे ऋषि कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या आयोजित की गई है।
  • 31 अगस्त: शाम 5 बजे कला प्रस्तुति होगी। रात 8 बजे अश्विनी पाठक द्वारा सुंदरकांड का आयोजन किया है।
  • 1 सितंबर: शाम 6 बजे से नादयोग गुरुकुल द्वारा कत्थक – भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी जायेगी। पाटीदार योगा सेन्टर द्वारा गीतायन एवं स्वर मंदिर म्यूजिकल योगा की प्रस्तुति होगी।
  • 2 सितंबर: शाम 7 बजे भजन संध्या होगी, इसमें भजन गायक रतन मोहन शर्मा द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।
  • ‌3 सितंबर: शाम 7 भजन संध्या में भजन गायिका मैथिली ठाकुर के भजन होंगे।
  • 4 सितंबर: शाम 7 बजे भजन संध्या में भजन गायक कौशलेंद्र शर्मा (शर्मा बंधु) प्रस्तुतियां देंगे।

शनिवार-रविवार को रहेगी ज्यादा भीड़

मंदिर के पुजारी पं.अशोक भट्ट का कहना है कि गणेश चतुर्थी के दसों दिन बड़ी संख्या में भक्त खजराना गणेश के दर्शन करने आते है। सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। दूर-दूर से भक्त यहां दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लेने आते है। रोजाना भगवान गणेश का सुंदर श्रृंगार किया जाएगा।

मंदिर में भक्तों को आसानी से दर्शन हो सके इसलिए दर्शन की भी उचित व्यवस्था की गई है। गणेश चतुर्थी के पहले दिन भी लाखों भक्तों ने दर्शन किए है। क्योंकि हरतालिका तीज पर मंदिर रातभर खुला था। इसलिए बड़ी संख्या में भक्त रात भर यहां दर्शन करने आए थे। उन्होंने बताया कि बुधवार से रात 12 बजे मंदिर में आम भक्तों के लिए प्रवेश बंद हो गया और सुबह 5 बजे मंदिर भक्तों के लिए खुल जाएगा। इन दस दिनों में रोजाना हजारों भक्त दर्शन करने आएंगे, लेकिन शनिवार-रविवार को मंदिर में ज्यादा भीड़ उमड़ेगी।



Source link