तत्कालीन मंडी सचिव कदम सिंह जाटव को पुलिस ने मुरैना से पकड़ा।
ग्वालियर की लक्ष्मीगंज कृषि उपज मंडी में किसानों से सात करोड़ से ज्यादा की ठगी के मामले में फरार दस हजार रुपए का इनामी पूर्व मंडी सचिव को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने मुरैना से पकड़ा है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर
.
एसआईटी पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की जानकारी जुटाने में जुट गई है। आरोपी और उसके साथियों ने करीब 750 किसानों धान खरीदी और उसके पैसे नहीं दिए। इतना ही नहीं, इस धान को वेयरहाउस में दिखाकर कर्ज भी ले लिया। इस तरह 7.23 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने पूर्व कर्मचारियों कदम सिंह जाटव, अमित गुप्ता, महेश कौशल, सुचित गुप्ता, कल्याण यादव, नरेश रावत और भूपेंद्र किरार पर मामला दर्ज किया था और एसआईटी गठित की थी।
साढ़े तीन महीने में किया घोटाला
किसानों के साथ धोखाधड़ी 1 अक्टूबर 2024 से 17 जनवरी 2025 के बीच की गई। मंडी के वर्तमान सचिव आलोक कुमार ने हाल ही में जनकगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया था। शिकायत में बताया गया कि किसानों से धान खरीदी पर पूर्व मंडी सचिव कदम सिंह और कुछ कर्मचारियों ने मिलीभगत कर उनकी राशि हड़प ली। इतना ही नहीं, वेयर हाउस में फसल दिखाकर लोन भी ले लिया।
इस धोखाधड़ी में पूर्व मंडी सचिव कदम सिंह जाटव, सहायक उपनिरीक्षक अमित गुप्ता, प्रांगण अधिकारी महेश कौशल, लाइसेंस शाखा प्रभारी सुचित गुप्ता, दुर्गा ट्रेडिंग कंपनी का संचालक कल्याण यादव, जयगुरुदेव ट्रेडिंग कंपनी का संचालक नरेश रावत और द्वारिकाधीश ट्रेडिंग कंपनी का संचालक भूपेंद्र किरार शामिल हैं। मामले में मंडी के अधिकारियों से किसानों का पैसा दिलाने के लिए कहा गया। व्यापारियों को नोटिस भी जारी किए, लेकिन उन्होंने किसानों के पैसे लौटाए न नोटिस का जवाब दिया।
मुरैना से पकड़ा आरोपी ग्वालियर पुलिस की एसआईटी के प्रभारी मनीष यादव ने बताया कि कुछ समय पहले कृषि उपज मंडी लक्ष्मीगंज में घोटाला उजागर हुआ था। जिसमें 750 से ज्यादा किसानों से 7.23 करोड़ रुपए ठगे गए थे। मामले में फरार दस हजार रुपए के इनामी के मुरैना में होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम के साथ एसआईटी टीम ने दबिश दी और आरोपी कदम सिंह जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी घटना के समय मंडी सचिव रहा था। यह आरोपी हैं अभी फरार पुलिस कल्याण सिंह यादव, नरेश रावत को पहले पकड़ चुकी है, जबकि भूपेन्द्र किरार निवासी इमली नाका, महेश कौशल निवासी पंचशील नगर, अमित गुप्ता वार्ड क्रमांक-18, सूचित गुप्ता निवासी एकता विहार कॉलोनी गुढ़ा फरार है। इन पर भी दस-दस हजार रुपए का इनाम घोषित है।